एक्सप्लोरर

UP Election: मंत्री बृजेश पाठक ने प्रयागराज में सपा को बताया माफियाओं का संगठित गिरोह, कहा- पिछले चुनावों जैसा होगा अंजाम

UP Election 2022: कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने प्रयागराज में अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने गुंडों-माफियाओं को बढ़ावा देने वाला संगठित गिरोह करार दिया.

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने प्रयागराज में अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने गुंडों-माफियाओं को बढ़ावा देने वाला संगठित गिरोह करार दिया. पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गुंडे-बदमाशों और लुटेरों को बढ़ावा देने वाला गिरोह है और किसी तरह सत्ता पर काबिज होना चाहती है. उनके मुताबिक़ समाजवादी पार्टी सत्ता के भूखे लोगों का ऐसा संगठित समूह है, जो किसी भी कीमत पर सत्ता हासिल करना चाहते हैं.

2017 और 2019 की तरह सपा का होगा अंजाम- पाठक

बृजेश पाठक ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी चाहे जितना जतन कर ले, लेकिन उसका अंजाम 2017 और 2019 की तरह ही होगा. सपा ने पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से समझौता किया, जबकि लोकसभा चुनाव में मायावती के साथ, लेकिन इसके बावजूद पार्टी को दोनों चुनावों में करारी हार का सामना करना पड़ा. भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से आयोजित युवोत्थान कार्यक्रम में शामिल होने आए पाठक ने आगामी चुनाव में युवाओं की भूमिका को सबसे अहम बताया. इस मौके पर उन्होंने राष्ट्रवादी पार्टी से जुड़ने की अपील की.

BJP को बताया भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने वाली पार्टी

मीडिया से बात करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि यूपी की जनता को इस चुनाव में यह सोचना होगा कि उसे गुंडे- माफियाओं की सरकार चाहिए या फिर राम भक्तों की. अयोध्या में सैकड़ों साल बाद रामलला के मंदिर का निर्माण हो रहा है. जल्द ही लोगों को दर्शन करने का मौका भी मिलेगा. उनके मुताबिक़ बीजेपी राष्ट्रवादी पार्टी है. भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने वाली पार्टी है. उन्होंने दावा किया कि ऐसे में लोग बीजेपी को ही वोट करेंगे और विधानसभा चुनाव में बीजेपी इस बार सवा तीन सौ से भी ज़्यादा सीटें जीतेगी. बृजेश पाठक ने हेलिकप्टर हादसे में सीडीएस बिपिन रावत के निधन पर अफ़सोस जताया और श्रद्धांजलि दी.  

Terrorist Attack In Bandipora: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकी हमला, दो पुलिसकर्मी शहीद

Omicron In India: कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन से संक्रमित हुए सात में से 5 लोगों की रिपोर्ट आई निगेटिव

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget