एक्सप्लोरर

UP Election 2022: आजमगढ़ में सपा, कांग्रेस और बीजेपी पर बरसीं बसपा सुप्रीमो मायावती, इन दलों पर लगाए ये आरोप

UP Election 2022: मायावती ने कहा कि कांग्रेस की गलत कार्यप्रणाली और नीतियो की वजह से प्रदेश और केंद्र की सत्ता से बाहर हो गई है. जातिवादी होने के कारण कांग्रेस दलित, पिछड़ा और आदिवासी विरोधी रही है.

बसपा प्रमुख मायावती ने सोमवार को आजमगढ़ में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया.यह जनसभा आजमगढ़ मंडल के उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई थी. वहां पर सातवें और अंतिम चरण में 7 मार्च को मतदान होना है. इस जिले में विधानसभा की कुल 10 सीटें हैं. साल 2017 में जब बीजेपी की आंधी चल रही थी, उस समय बसपा ने वहां की 10 में 4 सीटों पर विजय पताका फहराया था. जनसभा में मायावती ने कहा कि बसपा इसलिए चुनाव लड़ रही है ताकि प्रदेश की जनता को बीजेपी की जातिवादी, संकीर्ण, अहंकारी और तानाशाही वाले शासन से मुक्ति मिल सके. उन्होंने कहा कि बसपा ने सर्वसमाज के लोगों को टिकट दिए हैं. 

मायावती ने कांग्रेस पर क्या आरोप लगाए

रैली में बसपा सुप्रीमों ने कांग्रेस पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गलत कार्यप्रणाली और नीतियो की वजह से प्रदेश और केंद्र की सत्ता से बाहर हो गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि जातिवादी होने के कारण कांग्रेस दलित, पिछड़ा और आदिवासियों की विरोधी रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इतने समय तक केंद्र की सत्ता में रहने के बाद भी दलितों के मसीहा और संविधान के शिल्पी बाबा साहब भीम राव आंबेडकर को 'रत रत्न' से सम्मानित नहीं किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मंडल कमीशन की रिपोर्ट को लागू नहीं किया था. उसे बसपा ने अथक संघर्ष के बाद वीपी सिंह की सरकार में लागू करवाया.

उन्होंने कहा कि सपा और बीजेपी की सरकार में उत्तर प्रदेश की जनता को अधिकांश मामलों में दुखी रहना पड़ा है. उन्होंने कहा कि सपा की सरकार में गुंडो, बदमाशों, अराजक तत्वों, लूट-खसोट और दंगे-फसाद कराने वालों का ही राज रहा है. 

UP Election 2022: गाजीपुर में सपा सुप्रीमो पर बरसे सीएम शिवराज सिंह चौहान, कहा- वह अखिलेश नहीं 'दंगेश' हैं

सपा पर बसपा के विकास कार्यों को खत्म करवाने और नाम बदलने का आरोप

मायावती ने सपा पर आरोप लगाया कि उनकी सरकार ने दलितों और अतिपिछड़ों के लिए जो काम शुरू करवाए थे, उनमें से अधिकांश को उसने खत्म कर दिया. उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बसपा की सरकार में नए बने जिलों, विश्वविद्यालयों और पार्कों के नाम तक बदल दिए. बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि इस सरकार ने जातिवादी, पूंजीवादी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नितियों को लागू किया है.इससे प्रभावित लोगों का विकास और उत्थान इस सरकार में नहीं हो सका है.

Russia Ukraine War: यूक्रेन में फंसे खटीमा के छात्र ने शेयर किया वीडियो, कहा- खाना भी खत्म हो रहा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget