एक्सप्लोरर

UP Election 2022: बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह का अखिलेश यादव पर हमला, सपा के लिए कही यह बात

UP Election 2022:भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभा कर वोट मांग रहे हैं.

UP Election 2022: भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीजेपी सांसद जिले में बीजेपी के उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभा कर वोट मांग रहे हैं. उन्होंने रविवार को सदर विधानसभा सीट से उम्मीदवार अपने बेटे और बीजेपी प्रत्याशी प्रतीक भूषण सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया. इसमें उन्होंने समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पश्चिमी यूपी में चुनाव के बाद अखिलेश यादव की हवा और गर्मी निकल गई है अब 10 मार्च के बाद वह केवल एक क्षेत्रीय पार्टी के रूप में रह जाएंगे. गोंडा में चुनाव के पांचवें चरण में 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे.  

UP Election 2022: ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ बीजेपी ने कालीचरण राजभर को बनाया उम्मीदवार, जानिए कैसी है जहूराबाद की लड़ाई

आप सांसद संजय सिंह पर साधा निशाना

बीजेपी सांसद ने कहा, ''मैंने पहले ही कहा था कि अखिलेश यादव मुलायम की सल्तनत के अंतिम बादशाह हैं मतलब समाजवादी पार्टी के आखिरी मुख्यमंत्री हैं. अब इनको जीतना नहीं है.'' उन्होंने आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें इतिहास-भूगोल की जानकारी नहीं है वह एक नगर पालिका में जीत कर राज्यसभा मेंबर हो गए हैं उनको पता नहीं है कि देश क्या है. उन्होंने पूछा कि क्या देश का बंटवारा भारतीय जनता पार्टी ने करवाया था. क्या 30000 वर्ष तक इस देश पर जो संकट था उस संकट को भारतीय जनता पार्टी ने कराया था. क्या गजनी क्या, बाबर, क्या मोहम्मद गौरी और क्या तैमूर को भारतीय जनता पार्टी ने बुलाया था. 

मुलायम सल्तनत के अंतिम बादशाह हैं अखिलेश यादव

बीजेपी सांसद ने कहा, ''मैंने एक वक्तव्य दिया था कि अखिलेश यादव मुलायम सल्तनत के अंतिम बादशाह है यानी मुलायम खानदान के अंतिम मुख्यमंत्री हैं मैं उसी बात पर कायम हूं 10 मार्च के बाद आप देख लीजिएगा समाजवादी पार्टी सिमट करके एक क्षेत्रीय पार्टी के रूप में आप लोगों के सामने आएगी.'' उन्होंने कहा कि पश्चिमी यूपी में हुए मतदान के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि अखिलेश यादव को पता है कि उनकी गर्मी और हवा निकल चुकी है.

UP Election 2022: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बताए चुनाव के मुद्दे, मुख्यमंत्री के सवाल पर कही यह बात

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget