एक्सप्लोरर

Ambedkarnagar: कॉम्पिटिशन में मिली हार नहीं हुई बर्दाश्त, प्रतिद्वंद्वी DJ टीम का सामान करवा दिया चोरी

Ambedkarnagar News: अंबेडकरनगर में इन दिनों चोरी की एक घटना काफी चर्चा में बनी हुई है. चोरी की घटना को इस तरह से अंजाम दिया गया कि पुलिस की पिकेट टीम को भनक तक नहीं लगी.

Ambedkarnagar Robbery: अम्बेडकरनगर एक डीजे संचालक (DJ Operator) के स्टोर पर लाखों के सामान की चोरी हो गई. चोरी के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और पुलिस सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) के आधार पर घटना का पर्दाफाश किया और चोरों को गिरफ्तार कर लिया. सारा सामान वापस मिल जाने से जहां डीजे संचालक ने राहत की सांस ली है वहीं चोरी के पीछे जो वजह सामने आई है उससे लोग भी हैरान हैं क्योंकि यह चोरी पैसा कमाने के लिए नहीं बल्कि बदला लेने की मकसद से किया गया था.

पुलिस ने अनोखी चोरी का खुलासा करते हुए बताया कि आजमगढ़ और अम्बेडकरनगर जिले के दो डीजे संचालकों ने आपस में कॉम्पीटिशन करवाया था जिसमें आजमगढ़ की टीम हार गई. टीम हार को बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी और प्रतिद्वंद्वी टीम से बदला लेने की ठानी और इसी बदले की आग में अम्बेडकरनगर के डीजे वालों लाखों के सामान ही चोरी करवा दिया. यह चोरी अम्बेडकरनगर जिले के टाण्डा कोतवाली क्षेत्र के पुन्थर में हुई है. 15 जनवरी की रात बाज़ार में चोरों ने बड़ी ही चालाकी से शटर काटकर सारा सामान और जनरेटर पिकअप में भरकर उठा लिया. यह घटना तब हुई जब उस चौराहे पर पुलिस की पिकेट डयूटी लगी रहती है.

लापरवाही के मामले में चार पुलिसकर्मी सस्पेंड
लाखों का सामान चोरी होने की जानकारी मिलने पर पुलिस हरकत में आई और लापरवाही बरतने पर पिकेट ड्यूटी से गायब एक दरोगा और तीन सिपाहियों को सस्पेंड भी कर दिया. पुलिस ने सीसीटीवी और सर्विलांस के जरिए दो चोरों को पकड़ा. उनके पास से सारा सामान भी बरामद कर लिया गया है. पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस ने इस चोरी को घटना को चुनौती के रूप में लिया था और मोबाइल सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों तक पहुंची. चोरों को जेल भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें -

UP BJP अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के बिगड़े बोल, कहा- 'स्वामी प्रसाद मौर्य विक्षिप्त हैं', अखिलेश यादव पर लगाया ये आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget