एक्सप्लोरर

UP Air Pollution: दिवाली से पहले और खराब हुई यूपी की हवा, जारी हुई ये नई गाइडलाइंस, आप भी जानें

AQI in UP: पराली जलने और गाड़ियों से निकलने वाले धुएं की वजह से प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है. दिवाली से पहले ही AQI में बढ़त देखी गई है, जो चिंताजनक है.

UP Air Pollution: दीपावली से पहले उत्तर प्रदेश की हवा में प्रदूषण बढ़ता जा रहा है. कई जिलों में स्थिति यह है कि सांस लेने में भी दिक्कत आने लगी है. मौसम विभाग का कहना है कि धूल की वजह से राजधानी लखनऊ के एयर क्वॉलिटी इंडेक्स में बढ़ोतरी हुई है. इस कारण अस्थमा और सांस की बाकी समस्याओं से ग्रसित लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. 

सेंट्रल पल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की तरफ से लखनऊ के 6 इलाकों में एक्यूआई मापने के लिए मशीन लगाई गई है. इन इलाकों में तालकटोरा, लालबाग, अलीगंज और गोमतीनगर में प्रदूषण ज्यादा देखा गया है. वहीं, सबसे ज्यादा खराब स्थिति तालकटोरा और लालबाग की बताई जा रही है. डॉक्टर्स का कहना है कि इस समय सांस की बीमारियों से ग्रसित लोग और खासकर बच्चों का ध्यान रखना जरूरी है. बाहर निकलें तो मास्क जरूर लगाएं. लखनऊ में 23 अक्टूबर को दर्ज किया गया एक्यूआई 163 बताया जा रहा है.

इसके अलावा, यूपी की औद्योगिक राजधानी कानपुर में भी हवा की गुणवत्ता खराब पाई गई है. यहां का एवरेज एक्यूआई 286 तक पहुंच गया. सीपीसीबी ने अभी हवा और खराब होने की आशंका जताई है. वहीं, दिवाली की सुबह शहर में एक्यूआई 41 और बढ़ गया.

यह भी पढ़ें: UP Dengue Case: नकली प्लेटलेट्स बेचने वालों पर लगेगा गैंगस्टर एक्ट, प्रयागराज में मरीज की मौत के बाद सरकार का फैसला

पश्चिम यूपी में भी बढ़ी परेशानी 
वहीं, आगरा की हवा बेहद खराब मापी गई है. शहर में ट्रैफिक जाम, गाड़ियों के धुएं और कचरे में आग लगने की घटनाएं रिकॉर्ड की गई हैं, जिस वजह से हवा का स्तर काफी खराब रहा. सबसे ज्यादा प्रदूषित हवा संजय प्लेस की रही, जहां एक्यूआई 228 दर्ज किया गया. 

हालांकि, बताया जा रहा है कि बीते रविवार नोएडा और ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई बाकी जिलों के मुकाबले काफी बेहतर रहा. लेकिन, दिवाली की सुबह से वायु गुणवत्ता की स्थित खराब होने लगी. आशंका है कि 25 अक्टूबर तक एक्यूआई खतरनाक श्रेणी में जा सकता है. आतिशबाजी की वजह से हालात खराब होने की आशंका है. फिलहाल, नोएडा का एक्यूआई 300 पार और ग्रेटर नोएडा का लगभग 270 है. 

पूर्वांचल की हवा का है यह हाल
ठंड के मौसम में एयर क्वॉलिटी इंडेक्स हमेशा बढ़ता है. आजमगढ़ में 2 हफ्ते पहले तक एक्यूआई 103 मापा गया था, जो काफी बेहतर था. लेकिन, 24 अक्टूबर को यहां की वायु गुणवत्ता 182 पर पहुंच गई. इसका कारण पराली जलाना, कचरे में आग लगना और सड़कों पर उड़ने वाली धूल है. 

प्रदूषण को लेकर गाइडलाइंस जारी
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB) ने कहा है कि एयर इंडेक्स को बेहतर बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है. इसलिए दीपावली पर प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों से दूरी बनाएं और किसी भी हालत में पराली न जलाएं. प्रदूषण नियंत्रण को लेकर जो गाइडलाइंस जारी की गई हैं, उनका पालन करना आवश्यक है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget