एक्सप्लोरर

Agra News: महिला से रेप के आरोप में वकील गिरफ्तार, जिला अदालत ने दी एक दिन बाद अंतरिम जमानत

UP: आगरा के थाना न्यू आगरा में रेप, अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर पिछले साल वायरल होने के मामले में वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश नारायण उर्फ बबली को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के आगरा (Agra) में महिला से रेप (Rape), रंगदारी की मांग करने और धमकी देने के आरोप में एक वकील को गिरफ्तार किया गया.  हालांकि, बाद में जिला अदालत ने आरोपी को अंतरिम जमानत दे दी. एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि महिला ने जनवरी के शुरू में वकील प्रकाश नारायण शर्मा के खिलाफ रेप, छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई थी.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला शुक्रवार को पुलिस आयुक्त से मिलकर मामले में कार्रवाई की मांग की थी. न्यू आगरा थाना के निरीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को गिरफ्तार वकील को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया जिन्होंने उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी. इसके बाद जिला न्यायाधीश की अदालत में शर्मा ने बेटे की शादी का हवाला देते हुए अंतरिम जमानत की अर्जी दी जिसपर सुनवाई करते हुए न्यायाधीश ने सशर्त अंतरिम जमानत दे दी.

क्या है पूरा मामला
उल्लेखनीय है कि सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली महिला और आरोपी वकील के बीच चार जनवरी को दीवानी परिसर में मारपीट हुई थी. पांच जनवरी को दोनों ने अलग-अलग तहरीर दी थी. इसके बाद महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति के खिलाफ अदालत में मुकदमा चल रहा था, जिसमें वकील शर्मा उसका पक्ष रख रहे थे. शिकायत के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान वकील उसके घर आए और पत्नी से विवाद का हवाला देकर कुछ दिन रहने की बात की. महिला का आरोप है कि वकील ने उसके साथ कई बार रेप किया, आपत्तिजनक वीडियो बनाया और अश्लील मैसेज भेजता था. पुलिस उपायुक्त नगर जोन विकास कुमार ने बताया कि वकील प्रकाश नारायण शर्मा को न्यू आगरा पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था. उनके खिलाफ मामाल दर्ज है, साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़िए

UP Politics: चाचा शिवपाल और भतीजे अखिलेश पर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ, कहा- लूट में एक दूसरे का दिया साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget