एक्सप्लोरर

यूपी में बिछेगा सड़कों का महाजाल, 20,000 करोड़ रुपये में बनने जा रहे हैं ये 9 नए एक्सप्रेसवे

UP New Expressway: उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के सीईओ अवनीश अवस्थी ने कहा कि इन परियोजनाओं से राज्य में कनेक्टिविटी बेहतर होगी और औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलेगी.

UP News: उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे के जरिए प्रदेश को जोड़ा जा रहा है और राज्य में अब तक कई बड़े एक्सप्रेसवे बन चुके हैं. अब यूपी में नौ नए एक्सप्रेसवे का प्रस्ताव फाइनल हो गया है, जिसकी कुल लंबाई 2063 किलोमीटर रहेगी. इन एक्सप्रेसवे के निर्माण पर लगभग 20 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के खर्चे का अनुमान है. इसमें से सात एक्सप्रेसवे यूपीडा जबकि दो एक्सप्रेसवे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) बनाएगा.

यूपी में बनने वाले इन नए एक्सप्रेसवे से मेरठ, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और गोरखपुर जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ा जाएगा. यूपीडा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए सरकार ने ठोस रणनीति बनाई है. यूपीड़ा के सीईओ अवनीश अवस्थी ने कहा कि इन परियोजनाओं से राज्य में कनेक्टिविटी बेहतर होगी और औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलेगी. सरकार की प्राथमिकता है कि सभी एक्सप्रेसवे समय पर पूरे हों, ताकि प्रदेशवासियों को इसका लाभ जल्द मिल सके.

ये हैं यूपी के नए नौ प्रस्तावित एक्सप्रेसवे

1. लखनऊ लिंक एक्सप्रेसवे: 49.96 किमी
(आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से पूर्वांचल एक्सप्रेवे तक)
2. फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे: 90.84 किमी
(गंगा एक्सप्रेसवे से आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे तक)
3. जेवर लिंक एक्सप्रेसवे: 74.30 किमी
(यमुना एक्सप्रेसवे से गंगा एक्सप्रेसवे वाया बुलंदशहर) 
4. झांसी लिंक एक्सप्रेसवे: 118.90 किमी
5. विन्ध्य एक्सप्रेसवे: 320 किमी
6. मेरठ-हरिद्वार लिंक एक्सप्रेसवे: 120 किमी
(उत्तर प्रदेश की सीमा तक)
7. चित्रकूट से रीवा लिंक एक्सप्रेसवे: 70 किमी
8. गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे: 519 किमी
9. गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे: 700 किमी

यूपी में बनने वाले इन 9 एक्सप्रेसवे में जिन दो एक्सप्रेसवे को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) बनाएगा उनमें गोरखपुर-सिलीगुढ़ी एक्सप्रेसवे और गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे हैं बाकी 7 एक्सप्रेसवे को यूपीडा बनाएगा. यूपी ये एक्सप्रेसवे पूरी होते ही प्रदेश के एक्सप्रेसवे की लंबाई 4374 किमी हो जाएगी जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है. 

यूपी में अगर संचालित एक्सप्रेसवे की बात की जाए तो इसमें प्रदेश में 7 एक्सप्रेसवे संचालित हैं, जिसमें नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे (24.53 किमी), यमुना एक्सप्रेसवे (165 किमी), आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे (302 किमी), पूर्वांचल एक्सप्रेसवे (341 किमी), बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे (296 किमी) और मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे (96 किमी) है, जिनकी कुल लंबाई 1224.53 किलोमीटर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget