एक्सप्लोरर

Success Story: भदोही में 10वीं की टॉपर बनीं यशि गुप्ता, 12वीं में साक्षी ने लहराया परचम, ये है लक्ष्य

भदोही में यशि गुप्ता ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया जबकि साक्षी सिंह इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले में टॉप हुई हैं.

UP Board Result 2022: भदोही जिले (Bhadohi District) में यूपी बोर्ड के रिजल्ट का छात्र-छात्राओं को बेसब्री से इंतजार था. राज्य में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का रिजल्ट शनिवार दोपहर बाद जारी हो गया. जिले के होनहारों ने उम्मीद से ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया है. जनपद के बीवी इंटर कॉलेज नई बाजार की यशि गुप्ता (Yashi Gupta) ने 93 फीसदी अंक प्राप्त कर हाई स्कूल और श्री नारायण इंटर कॉलेज कोनिया धनतुलसी की साक्षी सिंह (Sakshi Singh) ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर इटरमीडिएट में टॉप किया है.

हाई स्कूल में 90.67 फीसदी और इंटर में 84.18 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे. दोपहर करीब 2 बजे हाई स्कूल और 4 बजे इंटरमीडिएट का रिजल्ट आने पर होनहारों के चेहरों पर खुशियां दिखने लगीं. हाई स्कूल में बीवी इंटर कॉलेज नई बाजार की छात्रा यशि गुप्ता ने 93 फीसदी अंक प्राप्त कर टॉप किया. सरस्वती शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज असईपुर के सुजीत कुमार 92.83 फीसदी अंक के साथ दूसरे नंबर पर रहे जबकि काशी कृषक इंटर कॉलेज गोहिलांव के दीपक प्रजापति 92.67 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है.

देश के लिए कुछ बड़ा करने का है इरादा

यशी ने बताया कि वह हर दिन 10-12 घंटे पढ़ाई किया करती थीं. हालांकि पढ़ाई लिखाई के अलावा वह खेल-कूद पर भी ध्यान देती थीं. उन्होंने कहा कि खेल-कूद से दिमाग पर भारीपन नहीं रहता और इससे पढ़ाई में फायदा होता है. उन्होंने बताया, ' मुझे जो सफलता प्राप्त हुई उसमें मां का बहुत योगदान था. शिक्षकों और प्रिंसिपल सर ने भी मेरी खूब मदद की. बस इतना कहूंगी की देश और देश वासियों के लिए कुछ बड़ा करना है.'

Haldwani में भू-माफियाओं पर नकेल कसने की तैयारी, प्रशासन ने जमीन खाली कराने के लिए बनाई ये प्लानिंग

NEET की तैयारी कर रही हैं साक्षी
वहीं, 12वीं टॉपर साक्षी ने बताया कि वह बचपन से ही डॉक्टर बनने का सपना पाले हुए हैं. उन्होंने कहा, 'हमारे आसपास बहुत समस्याएं है, मरीज परेशान रहते हैं लेकिन उन्हें सही सुविधा नहीं मिलती. उन्हें दर्द में सिसकियां लेते जब देखती हूं तो बहुत कष्ट होता है, इसलिए शुरू से ही मैं डॉक्टर बनना चाहती थी.'

ये भी पढ़ें -

UP Breaking News Live: यूपी में उपचुनाव को लेकर प्रचार अभियान तेज, आजमगढ़ में सीएम योगी ने की जनसभा

रोहित कुमार गुप्ता उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. यहां की राजनीतिक, समाजिक और क्राइम की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस समेत अन्य बड़े संस्थानों में काम किया है. उन्हें प्रिंट और टीवी पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है. इसके साथ ही, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स में उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए उन्हें राज्यपाल द्वारा राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget