एक्सप्लोरर

असामाजिक गतिविधियों और पलायन की समस्याओं से घिरी झांसी

झांसी में जनता के पास समस्याएं काफी है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियां और पलायन की समस्याएं प्रमुख हैं।

एबीपी गंगा। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा से लगी झांसी की समस्याएं अनेक हैं। रानी लक्ष्मी बाई के वीरता के किस्सों से जाना जाने वाला झांसी का युवा अपनी राह भटक रहा है। जिले की स्थानीय समस्याओं की बात करे तो यहां जुआ, सट्टा, शराब प्रमुख हैं। और तो और यहां दहेज जैसी कुप्रथा आज भी चलन में है। कई युवाओं ने जुआ और सट्टा को अपना पेशा बना लिया है। परेशान करने वाली बात यह भी है कि इस काले कारोबार में तमाम राजनेता भी शामिल हैं जो इसको संचालित करने का कार्य करते हैं। जुआ अपने-अपने इलाकों के दबंगों की सरपरस्ती में फल-फूल रहा है। इन समस्याओं की ओर नेताओं की बेरुखी इसे और गंभीर बना देती है। जिम्मेदार नेताओं के असहयोग के कारण समस्याएं विकराल रूप धारण कर रही हैं।

जोरों पर शराब का अवैध व्यापार गांव हो या शहर अवैध शराब का काला व्यापार जोरों पर है। अनेक स्थानों पर अवैध शराब को बनाने और उसके वितरण का जाल फैला हुआ है। युवा पीढ़ी इस अवैध व्यापार की गिरफ्त में फंसती जा रही है। कहा जाता है कि दो दशक पहले गांव-गांव में दूध का उत्पादन बड़े पैमाने पर हुआ करता था, दूथ उत्पादन की जगह अब शराब ने ले ली है। शराब माफियाओं ने गांव-गांव तक अपना नेटवर्क फैला रखा है।

पलायन भी है अहम मुद्दा वैसे तो जिले में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), रेलवे के दो वर्कशॉप, मंडल रेलवे, पारीछा थर्मल पॉवर प्लांट और सेना का बड़ा केंद्र है। हालांकि, इसके बावजूद जिले से युवाओं का पलायन बड़ी समस्या है। राजनेताओं की ओर से जिले में रोजगार के अवसर उपलब्ध ना करा पाना पलायन की मुख्य वजह है। बेरोजगारी के कारण ही युवा गलत राह पर चल रहे हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget