एक्सप्लोरर

Unnao News: उन्नाव में अवैध प्लाटिंग पर गरजा यूएसडीए का बुलडोजर, बिना मानचित्र के हो रहा था निर्माण

UP News: यूपी के उन्नाव में यूएसडीए ने अवैध प्लाटिंग पर बड़ी कार्रवाई की है. जोन-1 में करोवन मोड़ के पास तकरीबन 6 बीघे जमीन पर हो रही अवैध प्लाटिंग पर प्राधिकरण का बुलडोजर चला है.

USDA Action on Illegal Plating: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण (यूएसडीए) ने अवैध विकास पर बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. यूएसडीए ने अब अवैध विकास को पूरी तरह से खत्म करने के खिलाफ अभियान शुरू किया है. डीएम अपूर्वा दुबे के फरमान को अमल में लाकर सचिव प्रज्ञा पांडेय का प्रधिकरण क्षेत्र में एक के बाद एक अवैध प्लाटिंगकर्ताओं पर कार्रवाई का सिलसिला बना हुआ है.

उन्होंने अवैध निर्माण पर कार्रवाई जारी रखते जोन-1 में करोवन मोड़ के पास तकरीबन 6 बीघे जमीन पर हो रही अवैध प्लाटिंग को रुकवा दिया है. इसके साथ ही यूएसडीए की कार्रवाई के दौरान कराए गए निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया गया है. वहीं चेतावनी दी है कि अगर किसी भी सूरत में बिना मानक पूरे कराए प्लाटिंग शुरु कराई गई तो उनका कार्रवाई से बचना मुश्किल होगा.

करोड़ों के प्लॉट पर हुई कार्रवाई

यूएसडीए की यह कार्रवाई करोवन मोड़ मिलन पैलेस मानस बिहार में 7 करोड़ 50 लाख कीमत की 5 बीघा और ओम साई लॉन के पीछे करोवन रोड पर 1 करोड़ 50 लाख कीमत की एक बीघा जमीन पर हुई है. जानकारी के अनुसार बिना नक्शे की अनिवार्यता को पूरा कराए हो रही अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की गई है. बताया जा रहा है कि 5 बीघा जमीन पर सोनू यादव, सुरजीत, पंकज यादव, रामजी, श्यामजी व अन्य की ओर से प्लाटिंग कराई जा रही थी. जबकि एक बीघा जमीन पर अंकित शुक्ला प्लाटिंग करा रहे थे.

बिना ले-आउट प्लाटिंग पर कार्रवाई

सचिव ने आमजनमानस से बिना लेआउट स्वीकृति के प्लाट न खरीदने की अपील की है. उनका कहना है कि बिना लेआउट के उसे सड़क, नाली, पानी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ेगा. कार्रवाई के दौरान एई रामगोविंद राजपूत, अकरामुद्दीन, जेई सुधीर कुमार, अनुराग नागर, शिव प्रकाश शुक्ला के साथ सदर कोतवाली पुलिस मौजूद रही. यूएसडीए सचिव प्रज्ञा पांडेय ने बताया कि बिना ले-आउट के जो भी प्लाटिंगकर्ता प्लाटिंग करा रहे हैं. वह तत्काल प्रभाव से मानक पूरे करा ले, किसी भी सूरत में अवैध विकास कराने की छूट नहीं दी जाएगी. यूएसडीए लगातार अभियान जारी रखते हुए ऐसे अवैध प्लाटिंगकर्ताओं पर कार्रवाई जारी रखेगा.

इसे भी पढ़ें:

Azam Khan News: सपा नेता आजम खान की बहन के घर पहुंची आयकर विभाग की टीम, घर पर लटका मिला ताला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा ने दी चेतावनी, '...तो मैं भी सुसाइड कर लूंगी'
शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा ने दी चेतावनी, '...तो मैं भी सुसाइड कर लूंगी'
UP में 19 लाख 'फर्जी वोटर'? चुनाव आयोग की वेबसाइट से अखिलेश यादव ने दिखाया डेटा
UP में 19 लाख 'फर्जी वोटर'? चुनाव आयोग की वेबसाइट से अखिलेश ने दिखाया डेटा
श्रावस्ती: DJ के शोर में नहीं पारंपरिक ढोल संग होगा दुर्गा विसर्जन, समिति ने की पहल
श्रावस्ती: DJ के शोर में नहीं पारंपरिक ढोल संग होगा दुर्गा विसर्जन, समिति ने की पहल
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget