एक्सप्लोरर

सुसाइड नोट पढ़ते हुए सिपाही 'अखिलेश यादव' का Video वायरल! अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

Unnao Viral Video: उन्नाव की एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. इस वीडियो के वायरल होने पर एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े होने लगे हैं. जानें क्या है पूरा मामला?

Unnao News Today: सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव नाम के एक कांस्टेबल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद एक बार पुलिस प्रशासन की कार्यशैली को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं. इस वीडियो में अखिलेश यादव को सुसाइट नोट पढ़ते हुए देखा जा सकता है. 

दरअसल, ये पूरा मामला उत्तर प्रदेश के उन्नाव पुलिस लाइन का है. इस वीडियो में उन्नाव पुलिस लाइन में तैनात अखिलेश यादव ने न्याय न मिलने आत्महत्या करने की चेतावनी दी है. अखिलेश यादव को वीडियो में कहते हुए सुना जा सकता है कि मुझे जाति, धर्म और क्षेत्रवाद के आधार पर भेदभाव करते हुए लगातार मेरा आर्थिक, मानसिक, सामाजिक और शारीरिक शोषण किया जा रहा है. 

कांस्टेबल अखिलेश यादव ने कहा कि जिसकी वजह से यह घटना हुई उसे दलाली लेकर दलाल अधिकारियों के जरिये बचाया जा रहा है. दलाल अधिकारी ने फर्जी मुकदमा लिखकर मुझे जेल भेज दिया. कांस्टेबल ने आगे कहा कि मुझे अपराध करने और मरने पर विवश किया जा रहा था और मेरे साक्ष्यों को गायब किया जा रहा था.

इच्छा मृत्यु देने की मांग
अखिलेश यादव ने कहा, "इसलिए मैंने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री समेत उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखकर ऑडियो वीडियो साक्ष्य पेशकर घटना से अवगत कराया." कांस्टेबल को यह भी कहते हुए सुना जा सकता है कि न्याय न मिलने की दशा में मेरा इस्तीफा स्वीकार इच्छा मृत्यु देने की मांग की है. 

सुसाइड नोट पढ़ते हुए हेड कॉन्स्टेबल अखिलेश यादव ने कहा कि जो मेरे साथ हुआ वह किसी और के साथ ना हो. पीड़ित कांस्टेबल ने  कहा कि अगर उसे न्याय नहीं मिला आत्महत्या कर लेगा. इतना ही नहीं अखिलेश यादव ने कहा कि उसने सोनभद्र एसपी यशवीर सिंह और जौनपुर एसपी अजय पाल शर्मा को गोली मारने का निर्णय लिया, लेकिन 15 महीने से मुझे राइफल की ड्यूटी से हटा दिया गया, जिससे यह लोग बच गए हैं.

कांस्टेबल अखिलेश यादव ने दावा किया कि मैं ने मुख्यमंत्री को कई साक्ष्य प्रस्तुत किए हैं, मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर आत्मदाह करूंगा. पेट्रोल और जहर दिखाते हुए उसने कहा कि वह पहले जहर खाकर फिर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करेगा. 

कराई जा रही जांच- पीड़ित
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि मुझे परेशान किया जा रहा है, मेरे पिता का ऑपरेशन हुआ देखने तक नहीं जा पाया. उसने आगे कहा कि इंसान हूं, जितना दर्द सबको होता है, उतना मुझे भी होता है. कांस्टेबल ने दावा किया क जो खुद फर्जी रिपोर्ट लगाने के दोषी हैं, उन्हीं से जांच कराई जा रही है.

अखिलेश यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि एसपी अपने पद का दुरुपयोग करते हैं. उसने आगे कहा, "पूरा जीवन जेल काट लेता अगर इन बेईमान एसपी को गोली मार देता. ये लोग निर्दोष लोगों को अपराध करने पर बेबस करते हैं." 

पीड़ित को दोषी बना दिया
वायरल वीडियो में कांस्टेबल अखिलेश यादव ने कहा, "इन बेईमानों से लड़ने के लिए अब तक 15 लाख रुपये खर्च कर चुका हूं और 8 लाख रुपये लोन ले चुका हूं. अखिलेश यादव को आखिर में कहते हुए सुना जा सकता है कि जिन बेइमानों ने मेरे जीवन और मान सम्मान के साथ खिलवाड़ किया, उनको छोड़ना पसंद नहीं करूंगा. इन लोगों ने दोषी को पीड़ित और पीड़ित को दोषी बना दिया."

कांस्टेबल अखिलेश यादव ने आगे कहा, "मैं एक मौका सभी और देता हूं, मुझे इंसाफ चाहिए. जिन लोगों ने मुझे अपराध करने और मरने पर मजबूर कर दिया. मेरे परिवार को छिन्न भिन्न कर दिया, उन लोगों सजा दी जाए." कांस्टेबल चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो या तो मैं रहूंगा या दोषी रहेंगे, पूरा जीवन जेल काट लूंगा पर बगैर गलती के गलती नहीं स्वीकार करूंगा. इन लोगों को गोली जरूर मारूंगा.

ये भी पढ़ें: Watch: मंच पर बैठे थे CM योगी, कुमार विश्वास ने बता दिया भावी PM! Video वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget