एक्सप्लोरर

Unnao News: संदिग्ध हालत में मिला था किशोरी का शव, पिता के विदेश से लौटने पर किया गया अंतिम संस्कार

Unnao Police: एडिशनल एसपी शशि शेखर सिंह ने बताया कि घटना के बाद परिजनों की तहरीर पर हत्या, गैंगरेप, अपहरण आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है, मामले की तफ्तीश जारी है.

Unnao News: उन्नाव (Unnao) में गुरुवार देर रात घर से लापता दलित किशोरी का घर से 300 मीटर दूर सड़क पर क्षत विक्षत शव मिलने के 3 दिन बाद किशोरी के पिता के घर पहुंचने पर अंतिम संस्कार किया गया. इससे पहले अंतिम संस्कार के लिए परिजन राजी नहीं थे और घटना को लेकर आक्रोशित थे, जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी की गिरफ्तारी की और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, तब कहीं परिजन मानें और अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हो गए. 

विदेश से शनिवार सुबह घर पहुंचे पिता बेटी के शव से लिपटकर चीख उठे. परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया.हंगामे की सूचना पर एएसपी शशि शेखर सिंह पहुंचे और 2 घंटे बात करने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी होने के आश्वासन के बाद परिजन माने और अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए. करीब 3 बजे अंतिम संस्कार किया गया. साथ ही गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है. एडिशनल एसपी शशि शेखर सिंह ने बताया कि परिजनों की तरफ से हत्या, गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया गया है. तफ्तीश करते हुए हमने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, आगे की कार्रवाई की जा रही है. परिजन पूरी तरह से संतुष्ट हैं 

क्या है पूरा मामला?
बता दें कि उन्नाव के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र से 300 मीटर दूरी पर गुरुवार सुबह करीब 3 बजे दलित किशोरी का क्षत विक्षत शव पड़ा मिला था. पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा कर शिनाख्त का प्रयास शुरू किया. हंगामे की सूचना पर सीओ सफीपुर ऋषि कांत शुक्ला, एडिशनल एसपी शशि शेखर सिंह, एसडीएम सदर नूपुर गोयल ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मृतका के परिजनों को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया था. वहीं मृतक किशोरी के पिता कुवैत से शनिवार सुबह घर लौटे और पिता के घर पहुंचते ही वहां कोहराम मच गया.

पूरे मामले में एडिशनल एसपी शशि शेखर सिंह ने बताया कि घटना के बाद परिजनों की तहरीर पर हत्या, गैंगरेप, अपहरण आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है, मामले की तफ्तीश जारी है. एएसपी शशि शेखर सिंह ने बताया की एक अभियुक्त को पकड़ा गया है वहीं आरोपी से पूछताछ जारी है. एडिशनल एसपी ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है, परिजन पूरी तरह संतुष्ट हैं.

यह भी पढ़ें:-

UP Budget Session 2023: अखिलेश यादव ने पूछा- 'क्या फिल्म की शूटिंग है, बम और गोलियां चल रही हैं, कहां है डबल इंजन?' 

आशीष गौड़ पिछले 15 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के लिए उत्तर प्रदेश के उन्नाव से रिपोर्टिंग कर रहे हैं. उन्नाव जिले की क्राइम और राजनीति के साथ-साथ जिले की अन्य खबरों पर पैनी नजर रखते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget