एक्सप्लोरर

Sawan Purnima 2023: उन्नाव में गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, सावन पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने किया स्नान

Sawan Purnima 2023 Date: श्रद्धालुओं ने पुष्प, दूध, दही, शहद और नैवेद्य समर्पित कर सुख और समृद्धि की कामना की. सावन पूर्णिमा स्नान के बाद लोगों ने जमकर खरीदारी की.

Sawan Purnima 2023: उन्नाव में गुरुवार को सावन पूर्णिमा पर गंगा घाटों के किनारे आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई. स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने गुरु का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया. आज सुबह से गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे. भीड़ को काबू करने के लिए की गई पुलिस की व्यवस्था नाकाफी साबित हुई. मिश्रा कॉलोनी घाट, गंगा विष्णु घाट, शिव बाबा घाट, पक्का घाट, कच्चा घाट, बालू घाट, आनन्द घाट और जाजमऊ के चंदन घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली.

सावन पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब

श्रद्धालुओं ने पुष्प, दूध, दही, शहद और नैवेद्य समर्पित कर सुख और समृद्धि की कामना की. सावन पूर्णिमा स्नान के बाद लोगों ने जमकर खरीदारी की. घाटों पर लगे मेले का श्रद्धालुओं ने जमकर लुत्फ उठाया. चिमटी, बिंदी की दुकानों से महिलाओं और युवतियों ने खरीदारी की.

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

बंपर बिक्री से दुकानदार भी खुश नजर आए. प्रशासन की तरफ से त्योहार के मद्देनजर गंगा तट पर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी. गोताखोरों को भीड़ के उमड़ने से पहले लगा दिया गया था. गंगा के तटों पर सुरक्षा में तैनात जवान भी काफी मुस्तैद दिखे. गोताखोरों की नजर अप्रिय घटना से बचाव पर रही. श्रद्धालु प्रशासन की तरफ से की गई व्यवस्था पर काफी खुश दिखे. बता दें कि हिंदू धर्म में सावन पूर्णिमा का विशेष महत्व है. सावन पूर्णिमा का व्रत 30 अगस्त को रखा गया था. आज गुरुवार को स्नान और दान पुण्य किया जा रहा है. श्रद्धालु स्नान के बाद दान कर सुख समृद्धि की कामना कर रहे हैं. रक्षाबंधन का त्योहार भी हर साल श्रावण पूर्णिमा को मनाया जाता है. 

UP News: आयुष अस्पतालों में पंचकर्म विधि से इलाज की सुविधा होगी उपलब्ध, मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के खिलाफ संजय सिंह के बयान पर सपा ने दिया जवाब, कहा- अखिलेश यादव हमेशा से...
राहुल गांधी के खिलाफ संजय सिंह के बयान पर सपा ने दिया जवाब, कहा- अखिलेश यादव हमेशा से...
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव! महासचिव पद के लिए VHP के बजरंग लाल बागड़ा का नाम लगभग तय
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव! महासचिव पद के लिए VHP के बजरंग लाल बागड़ा का नाम लगभग तय
अखिलेश यादव के धरना- प्रदर्शन पर AIMIM का तंज, 'आजम खान के लिए क्यों नहीं...'
अखिलेश यादव के धरना- प्रदर्शन पर AIMIM का तंज, 'आजम खान के लिए क्यों नहीं...'
UP में BJP कार्यकर्ताओं के 'स्वागत' के लिए कांग्रेसियों ने महिलाओं के हाथ में थमाई लाठियां
UP में BJP कार्यकर्ताओं के 'स्वागत' के लिए कांग्रेसियों ने महिलाओं के हाथ में थमाई लाठियां

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget