एक्सप्लोरर

उन्नाव: बीजेपी नेताओं पर सत्ता का नशा, ग्राम समाज की जमीन पर किया कब्जा, पुलिस की मौजूदगी में हुआ निर्माण

उन्नाव के फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के उम्मर खेड़ा गांव में बीजेपी नेता और जिला सहकारी संघ के अध्यक्ष पुत्ती लाल गौतम सत्ता के दम पर जमीन कब्जा करने में लगे हैं. डीएम ने एसडीएम को जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं.

उन्नाव: बीजेपी के नेताओ पर सत्ता का नशा जमकर हावी हो चुका है और ये नेता सत्ता के दम पर जमकर दबंगई कर रहे हैं. ताजा मामला बांगरमऊ तहसील के उम्मर खेड़ा गांव का है. यहां बीजेपी नेता और जिला सहकारी संघ के अध्यक्ष पुत्ती लाल गौतम ने अपनी जमीन पर निर्माण करवाने के साथ ही ग्राम समाज की जमीन और किसान की जमीन पर भी निर्माण करवा दिया.

पुलिस की मौजूदगी में हुआ निर्माण निर्माण पुलिस की मौजूदगी में होता रहा और पुलिस की पीआरवी 2934 मौके पर खड़े होकर बीजेपी नेता के पक्ष में कब्जा करवाती दिखी. वहीं, पीड़ित किसान ने इस पूरे मामले की शिकायत एसडीएम से लेकर जिले के आलाधिकारी तक की लेकिन बीजेपी नेता और सत्ता के दबाव के आगे सब नतमस्तक दिखे. बीजेपी नेता ने 24 घंटे के अंदर एक बड़ी दीवार का निर्माण करवाकर अपनी ताकत का एहसास करवा दिया.

कार्रवाई करने से बचते रहे अधिकारी उन्नाव के फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के उम्मर खेड़ा गांव में बीजेपी नेता और जिला सहकारी संघ के अध्यक्ष पुत्ती लाल गौतम सत्ता के दम पर जमीन कब्जा करने में लगे हैं. पुत्ती लाल गौतम ने गांव में अपनी जमीन पर निर्माण करवाने के साथ ही पास की ग्राम समाज की जमीन पर भी दीवार खड़ी करवा दी. पड़ोसी किसान धर्मपाल ने इस अवैध कब्जे का विरोध किया तो बीजेपी नेता ने उनकी जमीन की तरफ भी दीवार का निर्माण करवाना शुरू कर दिया. जिसके बाद पीड़ित किसान ने एसडीएम बांगरमऊ से मामले की शिकायत की. लेकिन, एसडीएम साहब भी बीजेपी नेता के प्रभाव में आकर मामले में कार्रवाई करने से बचते रहे.

किसान के घर किया गया पथराव सोमवार देर रात बीजेपी नेता ने संबंधित भूमि पर निर्माण सामग्री गिरवाकर पुलिस की मौजूदगी में निर्माण करवा दिया. किसान धर्मपाल के विरोध करने पर बीजेपी नेता ने अपने समर्थकों के साथ किसान की दो मोटरसाइकिलें तोड़ दीं. इसके साथ ही किसान के घर जाकर जमकर पथराव किया. इस पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस की पीआरवी 2934 तमाशबीन बनी रही. बीजेपी नेता की गुंडई के बाद पीड़ित किसान फिर एसडीएम बांगरमऊ के पास पहुंचा. लेकिन, अधिकारियों ने पीड़ित किसान की बात नहीं सुनी.

कार्रवाई करने के दिए निर्देश वहीं, इस पूरे मामले में जिलाधिकारी ने बताया कि ग्राम समाज की जमीन पर किसी भी तरह से कब्जा नहीं होने देने के निर्देश सभी एसडीएम को दिए गए हैं. बांगरमऊ तहसील के जिस मामले का जिक्र किया जा रहा है उसमें भी एसडीएम को जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें:

लखनऊ: संक्रमण से बचने के लिए बाजार में बिक रहे फर्जी 'कोरोना कार्ड', डॉक्टरों ने दी चेतावनी

UP Election 2022: अभी से चुनावी तैयारियों में जुटी बसपा, संगठन में किए बड़े बदलाव, जानिए किसका बढ़ा कद

आशीष गौड़ पिछले 15 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के लिए उत्तर प्रदेश के उन्नाव से रिपोर्टिंग कर रहे हैं. उन्नाव जिले की क्राइम और राजनीति के साथ-साथ जिले की अन्य खबरों पर पैनी नजर रखते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फर्जी नियुक्ति पत्र से करोड़ों का लोन घोटाला, अमेठी में 12 लोगों पर केस दर्ज
फर्जी नियुक्ति पत्र से करोड़ों का लोन घोटाला, अमेठी में 12 लोगों पर केस दर्ज
यूपी में एनकाउंटर्स पर HC की फटकार, कहा- प्रमोशन के लिए गोली मारना खतरनाक
यूपी में एनकाउंटर्स पर HC की फटकार, कहा- प्रमोशन के लिए गोली मारना खतरनाक
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती में MLA का काफिला
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती में MLA का काफिला
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget