एक्सप्लोरर

कानपुर: बुद्धा देवी मंदिर की अनोखी है मान्यता, यहां प्रसाद में चढ़ती हैं हरी सब्जियां

शारदीय नवरात्रि चल रहे हैं। इस दौरान श्रद्धालु देवी के मंदिरों में दर्शन के लिये उमड़ रहे हैं। आज हम आपको कानपुर के एक देवी के मंदिर के बारे में बता रहे हैं जहां की अनोखी मान्यता इसे विशेष बनाती है।

कानपुर, एबीपी गंगा। शारदीय नवरात्रि पर देवी के मंदिरों में भीड़ देखने को मिल रही है। भक्त अपनी मनोकामना लेकर मां के दर्शन के लिए जा रहे हैं। आज हम आप को कानपुर के एक ऐसे मंदिर के बारे में बताते हैं जहां पर देवी मां के प्रसाद के रूप में हरी सब्जियां चढ़ाई जाती हैं।

कानपुर के मूलगंज बाजार के बीचों बीच बने मां बुद्धा देवी के मंदिर में जहां पर प्रसाद में मिष्ठान के साथ साथ हरी सब्जियां प्रसाद में चढ़ती हैं।

कानपुर: बुद्धा देवी मंदिर की अनोखी है मान्यता, यहां प्रसाद में चढ़ती हैं हरी सब्जियां

ऐसी मान्यता है कि यहां हरी सब्जियां चढ़ाने से परिवार हरा भरा रहता है। यही वजह है कि यहां पर आने वाले हर भक्त मां के चरणों मे हरी सब्जियों का प्रसाद चढ़ाते हैं।

budhhatetemple

क्या है मंदिर का इतिहास

ऐसी मान्यता है कि जिस जगह पर ये मंदिर बना हुआ है वो पहले हरा भरा बगीचा हुआ करता था, और यहां पर हरी सब्जियों की पैदावार होती थी। कहा जाता है कि यहां पर देख रेख करने वालो को देवी मां ने स्वप्न में आ कर बताया कि वो यहां पर जमीन में दबी हुई हैं, जिसके बाद देवी मां की पिंडियों को जमीन से निकाला गया और यहां पर स्थापित किया गया। उसके बाद से ही बुद्धा देवी मां के ऊपर हरी सब्जियों का प्रसाद चढ़ाया जाता है।

बच्चों की उन्नति के लिए माताएं चढ़ाती है हरी सब्जियों का प्रसाद

दर्शन के लिए आई महिलाओं का कहना है कि यहां पर वो कई सालों से दर्शन के लिए आ रही हैं। उनका कहना है कि परिवार की खुशहाली और बच्चों की उन्नति के लिये ही यहां पर हरी सब्जियों का प्रसाद चढ़ता है।

budhhaknp

सब्जियों के बाग में बुद्धा देवी की उत्पत्ति हुई थी इसी वजह से मां पर मिठाई के साथ साथ हरी सब्जियां चढ़ाई जाती है। जिसमे लौकी, पालक, नींबू ,समेत सभी हरी सब्जियां चढ़ाई जाती हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख', लखनऊ में प्रदर्शन
'पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख', लखनऊ में प्रदर्शन
PM सूर्य घर योजना: पहले नंबर पर लखनऊ, टॉप-100 में UP के 17 जिले
PM सूर्य घर योजना: पहले नंबर पर लखनऊ, टॉप-100 में UP के 17 जिले
मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा में पहुंचीं साध्वी प्राची, छात्रों पर क्या बोलीं?
मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा में पहुंचीं साध्वी प्राची, छात्रों पर क्या बोलीं?
Uttarakhand News: दुर्गम क्षेत्रों में सेवा से मुकर गए 49 डॉक्टर, अब जाएगा लीगल नोटिस
दुर्गम क्षेत्रों में सेवा से मुकर गए 49 डॉक्टर, अब जाएगा लीगल नोटिस

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
Embed widget