एक्सप्लोरर

योगी सरकार पर गडकरी की चुटकी, बोले- यूपी की बसों में हॉर्न छोड़कर सब बजता है

यूपी रोडवेज की खस्ता हाल बसों को लेकर केंद्रीय मंत्री नितन गडकरी ने तंज कसा है। गडकरी ने यूपी की बसों की तुलना महाराष्ट्र की बसों से की है।

बलिया, एबीपी गंगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने यूपी की योगी सरकार पर तंज कसा है। गडकरी ने यूपी की बसों की खस्ता हालत पर चुटकी ली है। बलिया में बीजेपी प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह मस्त के समर्थन में जनसभा करने आए गडकरी ने यूपी परिवहन विभाग के बसों की तुलना महाराष्ट्र की बसों से की। गडकरी ने कहा, 'उत्तर प्रदेश की बसें महाराष्ट्र की बसें जैसी नहीं हैं। हमारे नागपुर में 35 एयर कंडीशनर बसें है जो इथेनॉल से चलती हैं और उत्तर प्रदेश की बसें ऐसी हैं जिसमें हॉर्न छोड़कर सब बजता है।'

इसके अलावा गडकरी ने गंगा सफाई को लेकर दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर निशाना भी साधा। गडकरी ने कहा कि 1984 में राजीव गांधी ने कहा था कि गंगा की सफाई करेंगे और इसके लिए अभियान भी चलाया, लेकिन पिछले कुम्भ में मॉरीशस के प्रधानमंत्री कुम्भ में आये थे तो गंगा का पानी इतना गंदा था कि स्नान किए बिना ही वापस चले गए। गडकरी ने आगे कहा कि इस बार प्रियंका गांधी बार-बार गंगा का पानी पी रही थी, लेकिन अगर हम गंगा का पानी निर्मल और अविरल नही करते तो प्रियंका जी आप पानी कैसे पीती और अगर हम इलाहाबाद से वाराणसी तक जलमार्ग नही बनाते तो आप नाव पर बैठ कर कैसे चलतीं।

वीरेंद्र सिंह मस्त के लिए मांगे वोट नितिन गडकरी ने वीरेंद्र सिंह मस्त के लिए लोगों से वोट की अपील भी की। गडकरी ने जनसभा में मौजूद लोगों से कहा, 'आप चिंता मत करिए, वीरेंद्र सिंह के गारंटर के रूप में मैं आया हूं इनके लिए जो बलिया की बुलेट ट्रेन है जिसमे मोदी जी का इंजन लगा हुआ है। मैं अपना करंट देकर ऐसे दौड़ाऊंगा कि जो 50 साल में नही हुआ वो 5 साल में होगा।'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget