एक्सप्लोरर

UP Election 2022: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बोले सपा-RLD गठबंधन नई बात नहीं, जिन्ना को लेकर कही ये बात

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सपा और रालोद के बीच होने जा रहा गठबंधन नई बात नहीं. उन्होंने कहा कि सपा-रालोद और बसपा ने 2019 लोकसभा चुनावों में गठबंधन किया और उन्हें भारी शिकस्त मिली.

Meerut News: मेरठ में भाजपा संगठन की एक बैठक में पहुचे केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हम विकास, गरीब कल्याण, गन्ने की बात करते हैं. उन्होंने कहा जिनको जिन्ना याद आ रहे हैं उन्हें मुबारक. भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि जिन्ना उन्हें पसंद आएंगे, जिनके पास कोई मुद्दा नहीं. भाजपा ऐसे मसलों को गंभीरता से नहीं लेती है. पार्टी सिर्फ काम पर ध्यान देती है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बीजेपी का गठबंधन गरीबों, पिछड़ों और सर्वसमाज के साथ है. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सपा और रालोद के बीच होने जा रहे गठबंधन पर भी तीखा हमला किया.

सपा-रालोद गठबंधन से कोई असर नहीं
प्रधान ने कहा कि सपा और रालोद के बीच होने जा रहा गठबंधन कोई नई बात नहीं. इससे पहले 2014, 2017, 2019 में भी गठबंधन हुए थे. उन्होंने कहा, प्रदेश की जनता कानून का राज चाहती है. सपा-रालोद गठबंधन से कोई असर नहीं होगा. विकास और गरीबों के कल्याण के आधार पर भाजपा बड़ी जीत हासिल करेगी. केंद्रीय मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सपा-रालोद और बसपा ने 2019 लोकसभा चुनावों में गठबंधन किया, और उन्हें भारी शिकस्त मिली.

हमारा गरीबों, पिछड़ों से गठबंधन
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, भाजपा का गरीबों, पिछड़ों और सर्वसमाज के साथ गठबंधन है और हमारी जीत होगी. उन्होंने कहा कि जनता मोदी और योगी के साथ है. उन्होंने कहा कि विकास, कानून का राज, गरीब कल्याण सामाजिक सौहार्द, राजनीतिक प्रसंग हैं. और भाजपा के पक्ष में ही जनादेश जाएगा. वे मेरठ में तीन ज़िलों की तेरह विधानसभा क्षेत्रों के संगठनात्मक कार्यकर्ताओं से मिलने आए थे.

चुनाव के लिए तैयार
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दो साल से आबादी की 80 प्रतिशत जनता को मुफ्त राशन दिया जा रहा है. इस बार चुनाव मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियों पर होगा. उन्होंने कहा कि 2014 से पहले गन्ना किसानों की हालत खराब थी. पहले 400 करोड़ का इथेनॉल खरीदा जाता था, जो अब 20 हजार करोड़ तक पहुंच गई है. चुनावों के लिए संगठन भी पूरी तरह तैयार है. यूपी के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने मेरठ में तीन जिलों की विधानसभाओं की बैठक ली. मेरठ महानगर, मेरठ जिला, बागपत और हापुड़ की चुनावी रणनीति को धार देने के लिए रणनीति बनाई गई.

UP Election 2022: समाजवादी पार्टी से कब होगा शिवपाल यादव का गठबंधन? प्रसपा अध्यक्ष ने दिया जवाब

UP Election 2022: ओम प्रकाश राजभर बोले- इस बार यूपी में बदलाव की बयार, असदुद्दीन ओवैसी को लेकर कही ये बात

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश के बाद डिंपल यादव ने गृह मंत्री अमित शाह पर बोला जुबानी हमला, पूछा- किसका इंतजार कर रहे?
अखिलेश के बाद डिंपल यादव ने गृह मंत्री अमित शाह पर बोला जुबानी हमला, पूछा- किसका इंतजार कर रहे?
'अमित शाह जवाब दें बयान नहीं, फिर चलेगी संसद', संसद के गतिरोध पर बोले अजय राय
'अमित शाह जवाब दें बयान नहीं, फिर चलेगी संसद', संसद के गतिरोध पर बोले अजय राय
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Embed widget