केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- पागलखाने भेज देना चाहिए
चौबे ने राहुल गांधी पर ओछी मानसिकता का आरोप लगाते हुए कहा कि पप्पू तो पप्पू है... यह कोई बचकाना हरकत नहीं देश का दुर्भाग्य है

अयोध्या, एबीपी गंगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला है। अश्विनी चौबे ने राहुल गांधी को पागल करार दिया है। चौबे राम मंदिर के पक्ष में आए फैसले के बाद रामलला का दर्शन करने और हनुमान गढ़ी के दर्शन करने के बाद अवध विश्वविद्यालय में आयोजित अवध मिथिला सम्मेलन में शामिल होने अयोध्या पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी को पागल बताया।
चौबे ने राहुल गांधी पर ओछी मानसिकता का आरोप लगाते हुए कहा कि पप्पू तो पप्पू है... यह कोई बचकाना हरकत नहीं देश का दुर्भाग्य है। जिस प्रकार से देश में प्रधानमंत्री व मातृशक्ति का अपमान हुआ है। जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 70 वर्षों से सो रहे स्वाभिमान को मेक इन इंडिया के माध्यम से जगाने का काम किया है। इस पर राहुल गांधी का बयान देना उनका दिवालियापन और संस्कारों का परिचय देना है। बतादें राहुल ने एक रैली के दौरान महिलाओं के साथ हो रही रेप की घटनाओं पर मोदी के ऊपर हमला बोला था। उन्होंने मेक इन इंडिया का मजाक उड़ाते हुए इसे रेप इन इंडिया का नाम भी दिया था। राहुल गांधी के इसी बयान को लेकर बीजेपी उनसे माफी की मांग कर रही है।
चौबे ने इसी बयान की निंदा करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि को बिगाड़ने की साजिश की है। यह बयान देश की नारी शक्ति का अपमान है और राहुल गांधी को तत्काल इस प्रकार के कृत्य करने पर देश के मातृ शक्तियों से माफी मांगना चाहिए नहीं तो यह देश कभी राहुल गांधी को माफ नहीं करेगा।
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL






















