एक्सप्लोरर

Budget 2024 पर कांग्रेस का तीखा तंज, कहा- 'नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू से डरा हुआ बजट'

Budget 2024: पीएम नरेंद्र मोदी के तीसरी एनडीए सरकार का पहला बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया है. जिसके बाद कांग्रेस नेता और सांसद इमरान मसूद ने बजट को लेकर सवाल उठाए है.

Union Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी एनडीए सरकार का पहला बजट पेश किया. पूरे देश की निगाहें मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले बजट पर और इसमें होने वाली घोषणाओं पर टिकी हुईं थी. वहीं बजट पेश होने के बाद लगातार विपक्षी नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है. 

इसी बीच कांग्रेस के नेता और सांसद ने भी बजट को लेकर सरकार पर हमला बोला है. सांसद इमरान मसूद ने कहा कि नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू से डरा हुआ बजट है. इनका अपना कोई विजन नहीं है. बोलने के लिए तो बहुत कुछ बोला जाता है. अब देखना होगा कि ये अमल में कैसे लाएंगे. 

बजट को लेकर मायावती ने क्या बोला
बसपा चीफ मायावती ने केंद्रीय बजट 2024 पर सवाल उठाते हुए कहा कि संसद में आज पेश केन्द्रीय बजट अपने पुराने ढर्रे पर कुछ मुट्ठी भर अमीर व धन्नासेठों को छोड़कर देश के गरीबों, बेरोजगारों, किसानों, महिलाओं, मेहनतकशों, वंचितों व उपेक्षित बहुजनों के त्रस्त जीवन से मुक्ति हेतु अच्छे दिन की उम्मीदों वाला कम बल्कि उन्हें मायूस करने वाला ज्यादा था. उन्होंने कहा कि देश का विकास व लोगों का उत्थान आँकड़ों के भूल भुलैया वाला न हो, बल्कि लोगों को त्रस्त जीवन से मुक्ति के लिए रोजगार के अवसर, जेब में खर्च के लिए पैसे/ आमदनी जैसी बुनियादी तरक्की सभी को मिलकर महसूस भी हो. 

अखिलेश ने भी बजट को लेकर सवाल उठाए है. उन्होंने कहा कि आपको याद होगा पिछली बार कहा गया था मंडी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लाखों करोड़ रुपये हैं.अगर वो मजबूत हो गया था तो किसानों की आय दोगुना हो जानी चाहिए था. दस सालों में जो बेरोजगारी इन्होंने बढ़ाई है उसको कैसे कम करें वो भी आधी-अधूरी नौकरी से. क्या जो आधी अधूरी नौकरी है उसमें आरक्षण होगा. देश का नौजवान पक्की नौकरी चाहता है. 

ये भी पढ़ें: पुराने ऐलानों के भरोसे रह गया यूपी! वित्त मंत्री के बजट भाषण में राज्य के लिए नया कुछ भी नहीं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर फूलों की बारिश, CM योगी के स्वागत से झूम उठे शिवभक्त
कांवड़ियों पर फूलों की बारिश, CM योगी के स्वागत से झूम उठे शिवभक्त
SRN अस्पताल का नाम ठाकुर रोशन सिंह करने की मांग, प्रयागराज में लगे पोस्टर
SRN अस्पताल का नाम ठाकुर रोशन सिंह करने की मांग, प्रयागराज में लगे पोस्टर
नशे के खिलाफ योगी सरकार की मुहिम को मिला जनता का साथ, जन भवन से निकली साइकिल रैली
नशे के खिलाफ योगी सरकार की मुहिम को मिला जनता का साथ, जन भवन से निकली साइकिल रैली
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget