एक्सप्लोरर

Uniform Civil Code: यूसीसी को लेकर BJP सरकार पर भड़के सपा MP शफीकुर्रहमान बर्क, कहा- 'देश के हालात और खराब होंगे'

Uniform Civil Code In UP: सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि यूसीसी जैसी पाबंदी लगाने से पूरे देश को नुकसान होगा. दूसरे धर्म के लोग भी इसे पसंद नही कर रहे हैं, वह भी इसके खिलाफ हैं.

UP News: उत्तर प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करने की तैयारी को लेकर समाजवादी पार्टी (SP)  के संभल (Sambhal) से सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क (Shafiqur Rahman Barq) ने बड़ा बयान दिया है. बर्क ने कहा है कि यूसीसी लागू करने से देश के हालात और खराब होंगे. देश के हालात अच्छे पैदा करनी की बजाय खराब करने की कोशिश की जा रही है. इस तरह के मसले छेड़ने से कोई फायदा तो है नहीं. इस समय वैसे ही पूरी मुसलमान कौम परेशान हैं और दूसरे मजहब के लोगों के भी अपने-अपने धार्मिक रीति-रिवाज हैं, उन सबको भी एक कानून मानने के लिए मजबूर क्यों किया जा रहा है.

सपा सांसद ने आगे कहा कि ऐसी पाबंदी लगाने से पूरे देश को नुकसान होगा. दूसरे धर्म के लोग भी इसे पसंद नही कर रहे हैं, वह भी इसके खिलाफ हैं. इसे राजनीति में क्यों लाया जा रहा है. इसे राजनीति का मुद्दा नहीं बनना चाहिए. बर्क ने कहा कि हिंदुस्तान के अंदर भुखमरी, बेरोजगारी और महंगाई है, उसकी तरफ ध्यान देना चाहिए लेकिन नहीं दिया जा रहा है. लोकसभा चुनाव करीब है और सरकार को सिर्फ 2024 का चुनाव ही दिखाई दे रहा है इसलिए इस तरह के मुद्दे यह लोग उछाल रहे हैं, जिससे देश की तरक्की का कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने कहा कि यह सब सरकार के इशारों पर हो रहा है. मेरी सरकार से गुजारिश है कि इसे लागू न करें, इसके लागू करने से देश के हालात और खराब होंगे.

राजस्थान की घटना पर क्या बोले बर्क?

वहीं राजस्थान में महिला को निर्वस्त्र करने के मामले पर सपा सांसद ने कहा कि चाहे मणिपुर की घटना हो या राजस्थान की घटना, बेटियां किसी की भी हो वह हमारी बेटी है, चाहे वह हिंदू की बेटी हो या मुस्लिम की बेटी हो या दलित और आदिवासी की बेटी हो या किसी गरीब की बेटी हो, वह सब हमारी बेटियां हैं, देश की बेटियां हैं, बेटियों की सुरक्षा के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संसद में बोलना चाहिए लेकिन वह नहीं बोल रहे हैं. बेटियों को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना बहुत शर्मनाक है. किसी भी धर्म की बेटी के साथ इस तरह की घटना होना हिंदुस्तान और इंसानियत के खिलाफ है. इससे ज्यादा शर्मनाक कोई बात नहीं हो सकती. यह इंसानियत की बर्बादी है. इस तरह की घटनाओं की पूरी दुनिया ने निंदा की है.

'पीएम मोदी को बोलना चाहिए'

बर्क ने कहा कि इस तरह की घटनाओं के लिए बीजेपी जिम्मेदार है. बीजेपी यह समझती है कि वह जीत जाएगी, वह बिल्कुल नहीं जीत पाएगी. इस तरह की घटनाओं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी जुबान खोलनी चाहिए, उन्हें इस पर बोलना चाहिए लेकिन वह नहीं बोल रहे हैं. सपा संसद ने कहा कि यह सब घटनाएं बीजेपी की हार का सबक बनेगी. सपा सांसद ने कहा कि इस तरह की घटनाएं हिंदुस्तान की शान के खिलाफ हैं और इंसानियत के खिलाफ हैं. इस तरह की घटनाओं पर रोक लगनी चाहिए.

ये भी पढ़ें- Rajya Sabha Elections: बीजेपी ने यूपी से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार किया घोषित, इस दिग्गज नेता को बनाया कैंडिडेट

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी के आरोपों पर सपा MLA फरीद महफूज किदवई का पलटवार, 'चार बार मिलने का समय मांगा लेकिन...'
CM योगी के आरोपों पर सपा MLA फरीद महफूज किदवई का पलटवार, 'चार बार मिलने का समय मांगा लेकिन...'
गोरखपुर में ढांचागत विकास की ऊंची उड़ान, CM योगी के नेतृत्व में बिछा फोरलेन का जाल
गोरखपुर में ढांचागत विकास की ऊंची उड़ान, CM योगी के नेतृत्व में बिछा फोरलेन का जाल
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट को CEO के लिए आए 5,500 से ज्यादा आवेदन, जानें कब होगा नाम का ऐलान?
राम मंदिर ट्रस्ट को CEO के लिए आए 5,500 से ज्यादा आवेदन, जानें कब होगा नाम का ऐलान?

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!

Embed widget