एक्सप्लोरर

Tomato Price Hike: टमाटरों ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, उत्तराकाशी में 200 से 250 रुपये प्रति किलो पहुंचा भाव

Tomato Price: उत्तरकाशी के एक सब्जी विक्रेता राकेश ने बताया कि बारिश की वजह से टमाटर की खेती का खासा नुकसान हुआ है, जिसकी वजह से टमाटर की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी जा रही है.

Tomato Price Hike: करीब-करीब हर सब्जी का जायका बढ़ाने वाले टमाटरों ने इन दिनों लोगों के खाने का स्वाद बिगाड़ रखा है. टमाटर (Tomato) अब धीरे-धीरे रसोई से बाहर होता जा रहा है. हर दिन के साथ टमाटर के दामों में तेजी देखी जा रही है तो वहीं दूसरी सब्जियों के दाम भी पीछे नहीं है. टमाटर समेत कई सब्जियां इन दिनों 100 रुपये प्रति किलो तक बिक रही हैं तो वहीं उत्तरकाशी (Uttarakashi) में टमाटर के दामों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. उत्तरकाशी में इन दिनों टमाटर 200 रुपये से 250 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है. 

देश के कई हिस्सों में इन दिनों भारी बारिश हो रही है. जिसकी वजह से फसलों को खासा नुकसान हुआ है जिसका सीधा असर लोगों की रसोई पर देखने को मिल रहा है. आलम ये है कि आज कई सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं. जिससे आम लोगों का बुरा हाल है. पहले से महंगाई से परेशान लोगों पर सब्जियों की आई महंगाई की वजह से डबल मार पड़ रही है. आम जनता परेशान हैं, तो वहीं उत्तरकाशी में तो टमाटर ने दोहरा शतक लगा दिया है. 

बारिश से बढ़े सब्जियों के दाम

उत्तरकाशी के एक सब्जी विक्रेता राकेश ने बताया कि बारिश की वजह से टमाटर की खेती का खासा नुकसान हुआ है, जिसकी वजह से टमाटर की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी जा रही है. उन्होंने कहा कि बारिश की वजह से टमाटरों की कीमतों में हर दिन के साथ बढ़ोतरी हो रही है. जिसकी वजह से यहां पर 200 से 250 रुपये प्रति किलो के हिसाब से टमाटर बिक रहे हैं.    

सब्जियों के दाम ने किया बुरा हाल

उत्तरकाशी के साथ देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी समेत देश के कई राज्यों में सब्जियों का यही हाल है. टमाटर, धनिया, अदरक जैसी सब्जियां आम लोगों की पहुंच से बाहर होती जा रही है, जानकारों की मानें तो फिलहाल मानसून सीजन में सब्जियों के दामों से राहत मिलने वाली नहीं है. ऐसे में चाहे या न चाहें महंगाई की ये मार आम लोगों को झेलनी ही पड़ेगी. 

ये भी पढ़ें- UP Weather Today: यूपी में आज भी बारिश का येलो अलर्ट, इन इलाकों में झमाझम बारिश की संभावना, जानें- मौसम अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget