एक्सप्लोरर

Bareilly News: अशरफ के साले सद्दाम के घर को SIT ने किया सील, उमेश पाल हत्याकांड के बाद से है फरार

Bareilly Police: एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि बाहुबली माफिया अशरफ जिला जेल में बंद है और अशरफ का साला सद्दाम और सपा नेता लल्ला गद्दी मुख्य आरोपी हैं. उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है.

Bareilly Crime News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj) में उमेश पाल की हत्या के चलते बरेली में एसआईटी की टीम ने छापेमारी की है. एसआईटी की टीम  बारादरी थाना क्षेत्र स्थित फाईक एनक्लेव कॉलोनी में सद्दाम के घर पहुंची और उस घर को सील कर दिया गया है. सद्दाम 3 सालों से किराए के मकान में रह रहा था. सद्दाम बाहुबली पूर्व विधायक अशरफ का साला है और अशरफ इन दिनों बरेली जिला जेल में बंद है. उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद के साथ अशरफ के खिलाफ भी नामजद हत्या का मुकदमा दर्ज है.

दरअसल, पुलिस बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र स्थित फाईक एनक्लेव कालोनी पहुंची, जहां पर बाहुबली अशरफ का साला सद्दाम किराए पर रहता था. सद्दाम पर आरोप है कि वो अतीक और अशरफ के हर गुनाह में शामिल रहा है. उमेश पाल की हत्या के बाद से सद्दाम फरार है. पुलिस की टीमें उसकी तलाश कर रही है. 

अब तक मामले में 4 लोग गिरफ्तार 
एसएसपी अखिलेश चौरसिया द्वारा एसपी सिटी राहुल भाटी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है जिसमें एसपी सिटी के साथ डीएसपी और 4 इंस्पेक्टर शामिल है. एसपी सिटी शनिवार को कई थानों की पुलिस के साथ सद्दाम के घर पहुंचे जिसके बाद पुलिस ने मकान मालिक और आस पड़ोस में रह रहे लोगों से पूछताछ की.

एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि बाहुबली माफिया अशरफ जिला जेल में बंद है. 4 दिन पहले बिथरी चैनपुर थाने में एक मुकदमा दर्ज कराया गया था जिसमें अशरफ का साला सद्दाम और सपा नेता लल्ला गद्दी मुख्य आरोपी हैं. उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है. सद्दाम इसी मकान में किराए पर रहता था जिस वजह से इस मकान को सील कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि अब तक इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

मकान मालिक मोहम्मद हसीन का कहना है कि 3 साल से वो यहां पर रह रहा था, लेकिन उसकी कोई भी गतिविधि ऐसी नहीं थी जिससे उस पर शक किया जाए हालांकि जब ये घटनाक्रम हुआ तो पता चला की सद्दाम ने जो रेंट एग्रीमेंट कराया था वो मुश्ताक के नाम से है जबकि रह सद्दाम रहा था. वहीं जब उन्होंने सद्दाम से मकान खाली करने को कहा तो उसने उन्हें धमकी दी जिसके बाद उन्होंने सद्दाम के खिलाफ बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया. उन्होंने बताया कि बीच बीच में उसका परिवार भी आता रहता था.

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: सपा ने शेयर की तस्वीर, केशव प्रसाद मौर्य पर किया बड़ा दावा, कहा- 'मौसम बदलने वाला है क्या?'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget