एक्सप्लोरर

Umesh Pal Murder: शाइस्ता और गुड्डू मुस्लिम के बाद आज शूटर साबिर भी होगा भगोड़ा घोषित, घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा

Atiq Ahmed News: प्रयागराज पुलिस आज शाम को करीब 5 बजे शूटर साबिर के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा करने की तैयारी कर रही है. शूटर साबिर पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित है.

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रहे अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन और गुड्डू मुस्लिम के बाद अब शूटर साबिर पर भी शिकंजा कसने की तैयारी कर तेज हो गई है. शाइस्ता और गुड्डू मुस्लिम को भगोड़ा घोषित करने के बाद आज शूटर साबिर को भी भगोड़ा घोषित किया जाएगा. गुरुवार यानी 10 अगस्त को प्रयागराज पुलिस आज शूटर साबिर को भगोड़ा घोषित कर उसके घर सीआरपीसी की धारा 82 का नोटिस चस्पा करेगी. जिसके साथ ही उसके घर पर कुर्की का नोटिस लगा दिया जाएगा. 

प्रयागराज पुलिस आज शाम को करीब 5 बजे शूटर साबिर के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा करने की तैयारी कर रही है. शूटर साबिर पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित है. उमेश पाल की हत्या के बाद से ही साबिर फरार चल रहा है. तमाम जगहों पर दबिश देने के बावजूद पुलिस अब तक उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है, जिसके अब उसे भगोड़ा घोषित किए जाने की तैयारी है. शूटर साबिर माफिया अतीक अहमद का बेहद करीबी था. जब उमेश पाल गोलियां और बम बरसाए जा रहे थे तो शूटर साबिर अपनी राइफल से उमेश पाल और दो सरकारी गनरों पर फायरिंग कर रहा था. 

आज भगोड़ा घोषित होगा शूटर साबिर 

शूटर साबिर का पुश्तैनी घर पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के हटवा गांव में है. उमेश पाल शूटआउट के बाद से ही साबिर फरार चल रहा है. 82 की कार्रवाई होने के बाद भी सरेंडर न करने या पकड़े न जाने पर पुलिस उसके घर की कुर्की की कार्रवाई करेगी. इससे पहले अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन और गुड्डू मुस्लिम को भी पुलिस ने भगोड़ा घोषित कर दिया है. शाइस्ता परवीन पर 50 हजार का इनाम है जिसे बढ़ाने की संस्तुति की गई है तो वहीं गुड्डू मुस्लिम पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित है. 

शाइस्ता और गुड्डू मुस्लिम के साबिर पर कार्रवाई

प्रयागराज पुलिस ने जब शाइस्ता और गुड्डू मुस्लिम की संपत्ति पर 82 का नोटिस चस्पा किया तो पहले डुगडुगी बजाकर मुनादी कराई गई थी इसके बाद उनके संपत्तियों पर नोटिस लगा दिया गया. माना जा रहा है कि साबिर के बाद इस मामले में वांटेड अरमान को भी भगोड़ा घोषित किया जाएगा. अरमान पर भी साबिर और गुड्डू मुस्लिम की तरह 5 लाख रुपये का इनाम घोषित है और उमेशपाल की हत्या के बाद से वो भी फरार चल रहा है. 

UP Politics: 'कौन भीम आर्मी..ऐसे छोटे-मोटे...' मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने चंद्रशेखर को पहचानने से किया इनकार

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget