एक्सप्लोरर

Atiq Ahmed Case: अतीक अहमद की सजा के बाद अनिल राजभर की आई प्रतिक्रिया, राहुल गांधी पर साधा निशाना

Umesh Pal Kidnapping Case: मंत्री अनिल राजभर (Atiq Ahmed) ने कहा कि माफिया अतीक अहमद जिस पर 100 से ज्यादा ऊपर मुकदमे हों वो पहली बार कोर्ट के सामने खड़ा है और कोर्ट ने उसे सजा सुनाई है.

Gonda News: गोंडा (Gonda) जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर (Anil Rajbhar) ने माफिया अतीक अहमद को सुनाई गई सजा पर कहा कि जो हो रहा है भगवान राम की कृपा से ही हो रहा है. एक ऐसा अपराधी, एक ऐसा माफिया जिस पर 100 से ज्यादा ऊपर मुकदमे हो वो पहली बार कोर्ट के सामने खड़ा है और कोर्ट ने उसे सजा सुनाई है. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को लेकर अनिल राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव को समाजवाद फिर से पढ़ना चाहिए और डॉक्टर लोहिया के समाजवाद का वर्तमान समाजवादी पार्टी से कोई लेना देना नहीं है, लोहिया के समाजवाद को अखिलेश यादव ने अभी पढ़ा नहीं है.

मंत्री अनिल राजभर ने आगे कहा कि अखिलेश यादव को यह पता नहीं है कि डॉक्टर लोहिया चित्रकूट के अंदर रामायण मेला लगवाया करते थे, इस बात को उनको समझना चाहिए उनको तो परिवार के बाहर सोचने की फुर्सत नहीं है. साथ ही गुंडा माफियाओं का संरक्षण करने के अलावा उनके पास फुर्सत नहीं है. यह सब बातें अखिलेश यादव के मुंह से अच्छी नहीं लगती.

राहुल गांधी को लेकर कही ये बात

इसके अलावा राहुल गांधी के बंगला खाली करने को लेकर लोकसभा समिति द्वारा दिए गए नोटिस पर अनिल राजभर ने कहा कि बंगला सदस्यगणों के लिए है. आप सिर्फ गांधी परिवार में पैदा हो गए इसलिए खास नहीं हैं, जो सांसद हैं उनके रहने के लिए आवास बनाया गया है. हम लोगों को तो उम्मीद थी कि आवास कमेटी को इसके लिए कहना नहीं पड़ेगा, आप खुद आवास खाली कर देंगे आप नैतिकता दिखाने के बजाय राजनीति करने लगे. 

मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि आवास सासंदों के लिए बनाया गया है उसमें पूर्व सदस्यों के रहने का कोई प्रावधान नहीं है. साथ ही अनिल राजभर ने कहा कि राहुल गांधी की कन्फ्यूजन कांग्रेस पार्टी को बंगाल की खाड़ी में डूबा कर रहेगी और अभी भी कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कोई सबक नहीं सीखना चाहते हैं अभी भी जनता के साथ जुड़ना नहीं चाहते हैं जन भावनाओं के साथ जुड़ना नहीं चाहते हैं. 

यह भी पढ़ें:-

Umesh Pal Kidnapping Case: अतीक अहमद को सजा होने के बाद ब्रजेश पाठक की आई प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?  

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
'CM योगी और शिवपाल यादव में मैच फिक्सिंग', सपा पर भड़के AIMIM नेता
'CM योगी और शिवपाल यादव में मैच फिक्सिंग', सपा पर भड़के AIMIM नेता
रघुराज सिंह के विवादित बोल, कहा- BJP को नहीं चाहिए मुस्लिम वोट
रघुराज सिंह के विवादित बोल, कहा- BJP को नहीं चाहिए मुस्लिम वोट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget