एक्सप्लोरर
यूजीसी ने 23 विश्वविद्यालयों को ‘फर्जी, गैर-मान्यता प्राप्त’ घोषित किया; यूपी में सबसे अधिक
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने 23 स्वघोषित, फर्जी व गैर-मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों की एक सूची जारी की, जिनमें से सबसे अधिक आठ उत्तर प्रदेश में हैं।

नई दिल्ली, (भाषा)। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने 23 स्वघोषित, फर्जी व गैर-मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों की एक सूची जारी की, जिनमें से सबसे अधिक आठ उत्तर प्रदेश में हैं। उच्च शिक्षा नियामक ने छात्रों को इन संस्थानों में प्रवेश लेने के खिलाफ आगाह किया है। यूजीसी सचिव रजनीश जैन ने कहा, ‘‘छात्रों और लोगों को सूचित किया जाता है कि वर्तमान में देश के विभिन्न हिस्सों में यूजीसी अधिनियम का उल्लंघन कर 23 स्वघोषित, गैर-मान्यता प्राप्त संस्थान चल रहे हैं।’’ इनमें से आठ विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश में हैं, उसके बाद दिल्ली में (सात) हैं। केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और पुडुचेरी में एक-एक फर्जी विश्वविद्यालय हैं।
और पढ़ें
टॉप हेडलाइंस
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
Source: IOCL

























