एक्सप्लोरर

Udhamasingh Nagar News: महज पांच महीने में ही बर्बाद हो गया है 22 करोड़ की लागत से बना वेलोड्राम, अभ्यास नहीं कर पा रहे खिलाड़ी

Udhamasingh Nagar News: उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में 22 करोड़ की लागत से बना वेलोड्राम पांच महीनों में ही बदहाल हो गया है. जिसमें दरारें आ गईं हैं. जिसके चलते खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं.

Udhamasingh Nagar News: उत्तराखंड में 28 जनवरी से 14 फरवरी तक 38 वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया गया था. राष्ट्रीय खेलों के लिए उधम सिंह नगर जिले में मनोस सरकार स्टेडियम में 22 करोड़ से अधिक की लागत से वेलोड्राम का निर्माण कराया गया था.

जिसका शुभारंभ प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्य द्वारा किया गया, उस समय दावा किया गया था कि इस वेलोड्राम का निर्माण अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर कराया गया था. उसके बाद इसमें साइकिलिंग के टूर्नामेंट हुए जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से आए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लौहा मनवाया. 38 राष्ट्रीय खेलों के समापन हुए पांच महीने भी नहीं हुए हैं, उससे पहले वेलोड्राम में जगह जगह पर दरारें पड़ने लगी है.

22 करोड़ में बना था वेलोड्राम
38 वें राष्ट्रीय खेलों के लिए उधम सिंह नगर जिले में साइकलिंग के इवेंट प्रस्तावित थे इसके लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा उधम सिंह नगर जिले के मनोज सरकार खेल स्टेडियम में कार्यदायी संस्था पेयजल द्वारा 22 करोड़ की लागत से वेलोड्राम का निर्माण कराया था. रुद्रपुर के मनोज सरकार स्टेडियम में बना वेलोड्राम देश का आठवां और प्रदेश का पहला वेलोड्राम हैं.

इसका शुभारंभ प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्य ने 38 वें राष्ट्रीय खेलों की शुरुआत होने से ठीक पहले किया, शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान दावा किया गया है ये वेलोड्राम अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हैं. इसके उपरांत देश के विभिन्न प्रदेशों से आए होनहार खिलाड़ियों ने वेलोड्राम के ट्रेक पर साइकिल चलाकर अपना लौहा मनवाया और कई प्रदेशों के खिलाड़ियों ने गोल्ड सिल्वर और कांस्य पदक जीतकर अपना और अपने प्रदेश का नाम रौशन किया.

जगह-जगह पर आ गईं हैं दरारें
राष्ट्रीय खेलों के बीते अभी पांच माह का समय भी नहीं हुआ हैं. अभी से वेलोड्राम पर जगह जगह दरारें पड़ने लगीं, और वेलोड्राम के ट्रेक पर लगाएं गया फॉर्मूला भी उखाड़ने लगा है. वहीं वेलोड्राम में नीचे से अंदर जाने वाले रास्ता में पानी भरने से पूरा रास्ता ब्लॉक हो चुका हैं. जबकि खेल विभाग के अधिकारियों ने दावा किया है मामले की जानकारी निर्माण करने वाले एजेंसी को दें दीं हैं, बरसात के बाद रिपेयरिंग की जाएगी.

38 राष्ट्रीय खेलों के लिए खेल विभाग ने 50 साइकिलें खरीदी थी. इन साइकिलों की अनुमानित लागत 50 से 80 हजार के बीच थीं. साइकिलों का प्रशिक्षण के लिए उपयोग करने की योजना थीं.

क्रीड़ा अधिकारी ने दी जानकारी 
उधम सिंह नगर जिले की क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की ने बताया कि लगभग 22 करोड़ की लागत से मनोज सरकार खेल स्टेडियम में वेलोड्राम का निर्माण कार्यदायी संस्था पेयजल द्वारा कराया गया था. वेलोड्राम के निर्माण के दौरान कुछ परिवर्तन कराएं गए थें, जिसके कारण उसमें कुछ दरारें दिखाई दे रही है. सम्बंधित विभाग को जानकारी दें दी गई है, विभाग द्वारा कहा गया है कि बरसात के बाद मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा.

राष्ट्रीय खेल के दौरान आए अतिथियों ने प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को सपना दिखाते हुए कहा था कि देश का आठवां और उत्तराखंड का पहले वेलोड्राम उधम सिंह नगर जिले में बनकर तैयार हो गया है. इसके तैयार होने से साइकिलिंग के क्षेत्र में करियर बनाने वाले खिलाड़ियों को अब तैयारी करने के लिए बाहर जाना नहीं पड़ेगा. लेकिन पांच महीनों में जिस तरह से वेलोड्राम की स्थिति खराब हुई है उससे उन खिलाड़ियों के सपने भी टूटें है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह
'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget