एक्सप्लोरर

Udham Singh Nagar News: सीएम धामी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही बस हादसे का शिकार, 20 यात्री हुए घायल

Uttarkhand News: उधम सिंह नगर के खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही बस हादसे का शिकार हो गई. इस सड़क दुर्घटना में बस में सवार सभी 20 लोग घायल हुए हैं.

Udham Singh Nagar News: उधम सिंह नगर जनपद के खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही स्कूल बस दुर्घटना का शिकार हो गई. इस हादसे में बस में सवार 20 छात्र-छात्रा सहित टीचर घायल हो गए. घायलों को उपचार के लिए खटीमा के अस्पताल ले जाया गया. वहीं कुछ घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.मुख्यमंत्री ने खटीमा अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना है.

खटीमा के चटिया फॉर्म क्षेत्र में नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में आयोजित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की रैली और जनसभा में शामिल होने जा रही एक निजी स्कूल बस की सीमेंट से भरे ट्रक से टकरा गई. हादसे के वक्त बस में लगभग 20 छात्र-छात्रा और टीचर सवार थे. ट्रक की टक्कर से बस सड़क किनारे खेत पर जा गिरी. इस हादसे में बस सवार अधिकांश लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं तो वहीं ट्रक चालक भी इस दुर्घटना में घायल हुआ है. 

वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई, स्थानीय लोगों की मदद से टीम के द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाते हुए घायलों को उपचार के लिए खटीमा के अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं कुछ घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए निजि अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.पुलिस प्रशासन की टीम पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. जिले के एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने बताया जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जाना घायलों का हाल
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जाना घायलों का हाल

सीएम धामी ने जाना घायलों का हाल 
बस दुर्घटना की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी घायलों का हाल-चाल जानने के लिए नागरिक चिकित्सालय खटीमा पहुंचे. जहां उन्होंने घायल छात्र-छात्राओं से मुलाकात की और उनके जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की. मुख्यमंत्री धामी के द्वारा संबंधित चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. चिकित्सकों के अनुसार प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की स्थिति सामान्य है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: 'लायन सफारी घूमते हुए जाएं', डिंपल यादव ने MP के सीएम मोहन यादव पर कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
Mahoba News: अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, 2 होमगार्ड समेत 19 'लोकेटर' पर FIR दर्ज
महोबा में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, 2 होमगार्ड समेत 19 'लोकेटर' पर FIR दर्ज
Mahoba News: महोबा से अयोध्या तक रोडवेज सेवा शुरू, BJP विधायक ने खुद चलाई बस, यात्रियों को लगाई आवाज
महोबा से अयोध्या तक रोडवेज सेवा शुरू, BJP विधायक ने खुद चलाई बस, यात्रियों को लगाई आवाज
Dehradun News: सेमेस्टर परीक्षा पेपर लीक में असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार, WhatsApp चैट बनी सबूत
देहरादून: सेमेस्टर परीक्षा पेपर लीक में असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार, WhatsApp चैट बनी सबूत

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत का बड़ा…
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत…
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget