एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: रुद्रपुर में अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस

Rudrapur News: उधम सिंह नगर के एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हुई है. तीनों शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

Uttarakhand Road Accident: उत्तराखंड के रुद्रपुर (Rudrapur) में अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत का मामला सामने आया है. इसके बाद संबंधित थाना चौकी पुलिस की तरफ से मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. पहला मामला रुद्रपुर के सिडकुल चौक का है, जहां पर कार और ट्रक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. बताया जा रहा है कि रुद्रपुर के सुभाष कॉलोनी का रहने वाला मोहम्मद याकूब आवास विकास में सैलून की दुकान चलाता था और किसी काम से पंतनगर गया हुआ था. पंतनगर से वापस रुद्रपुर लौटते वक्त उसको ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका एक अन्य साथी घायल है.

बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर

दूसरा मामला रुद्रपुर के काशीपुर रोड का है, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी. इसमें बाइक पर सवार युवक शुभम शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि शुभम शर्मा ट्रांसपोर्ट का काम किया करता था. काम के सिलसिले से गदरपुर से रुद्रपुर आ रहा था. इस दौरान जाफरपुर के पास उसको तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे शुभम शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर पहुंची रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

लापता युवक की मिली लाश

इसके अलावा तीसरा मामला लालपुर चौकी क्षेत्र का है, जहां 6 दिन से लापता युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेज दिया. बताया जा रहा है कि किच्छा के खुरपिया का रहने वाला श्रीपाल पिछले 6 दिनों से लापता था और परिजनों की ओर से उसकी गुमशुदगी किच्छा कोतवाली में दर्ज कराई गई थी. पुलिस की ओर से श्रीपाल की तलाश की जा रही थी. इसी दौरान लालपुर चौकी क्षेत्र के गंगापुर में उसका शव बरामद हुआ है.

पीएम रिपोर्ट आने के बाद होगी आगे कार्रवाई

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. जानकारी देते हुए एसपी सिटी मनोज कत्याल की ओर से बताया गया कि अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हुई है. तीनों शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- Badrinath Temple: बद्रीनाथ मंदिर को स्वामी प्रसाद मौर्य ने बताया बौद्ध मठ, प्रमाण के लिए दस्तावेज भी किए पेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृज भूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृज भूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
शहीद के गांव को CM योगी का तोहफा, खन्नौत नदी पर बना पुल
शहीद के गांव को CM योगी का तोहफा, खन्नौत नदी पर बना पुल
मथुरा में रिश्तों का कत्ल! पत्नी-बेटी ने प्रेमी संग की पिता की हत्या
मथुरा में रिश्तों का कत्ल! पत्नी-बेटी ने प्रेमी संग की पिता की हत्या
गाजीपुर के स्कूल में मिड-डे मील के पैसों में गड़बड़ी! प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप
गाजीपुर के स्कूल में मिड-डे मील के पैसों में गड़बड़ी! प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget