एक्सप्लोरर

PWD ठेकेदार ने की सीएम धामी पर अभद्र टिप्पणी, वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस

Uttarakhand: उधम सिंह नगर के लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड रुद्रपुर में सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया के दौरान ठेकेदार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लेकर अभद्र टिप्पणी की.

Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद के जिला मुख्यालय में स्थित लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड रुद्रपुर में सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही थी. इसी दौरान एक ठेकेदार ने अपना आपा खो दिया और सूबे के मुख्यमंत्री से लेकर तमाम अधिकारियों के लिए अशोभनीय टिप्पणी कर दिया. ठेकेदार का वीडियो वायरल होने के बाद PWD प्रांतीय खंड रुद्रपुर के अधिकारी एक्शन में आ गए. उन्होंने ठेकेदार के खिलाफ रुद्रपुर कोतवाली में तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की. इसके साथ ही पीडब्ल्यूडी की तरफ से ठेकेदार को नोटिस भी जारी कर दिया गया हैं.

उधम सिंह नगर जिले के लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड रुद्रपुर में सड़क निर्माण की टेंडर प्रक्रिया चल रही थी. ठेकेदार ललित कांडपाल ने अपना आपा खो दिया और सूबे के मुख्यमंत्री से लेकर तमाम अधिकारियों के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने लगा. इस दौरान कुछ ठेकेदारों ने तालियां बजाईं, और कुछ ने इसका विरोध किया. ठेकेदार की तरफ से की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से पीडब्ल्यूडी एक्शन में आ गया, 
 
वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस
लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड रुद्रपुर अधिशासी अभियंता ओमपाल सिंह ने रुद्रपुर कोतवाली पुलिस को लिखित में शिकायत देते हुए बताया कि ललित कांडपाल फर्म ललित कॉन्ट्रैक्टर्स पता जवाहर नगर किच्छा उधम सिंह नगर के द्वारा टेंडर प्रक्रिया में व्यवधान उत्पन्न हुए माननीय जनप्रतिनिधियों एवं राजकीय अधिकारियों के खिलाफ अभद्रता व अशिष्ट भाषा का प्रयोग किया गया. संबंधित ठेकेदार द्वारा राजकीय कार्यों में व्यवधान उत्पन्न किया, इसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है.

लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में सीएम सहित तमाम अधिकारियों के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले ठेकेदार की पत्नी भाजपा समर्पित ग्राम प्रधान है. भाजपा समर्पित ग्राम के पति द्वारा सीएम के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड रुद्रपुर के अधिशासी अभियंता ओमपाल सिंह ने बताया कि संबंधित ठेकेदार के खिलाफ विभाग की तरफ से नोटिस जारी किया गया है.

साथ ही रुद्रपुर कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है. एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि इस प्रकरण में रुद्रपुर कोतवाली पुलिस को तहरीर प्राप्त हुई है. तहरीर के आधार पर आगे की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढे़ं: महराजगंज जेल में नसीम सोलंकी ने की इरफान सोलंकी से मुलाकात, दोनों नेताओं के बीच क्या हुई बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget