एक्सप्लोरर

Udham Singh Nagar News: ऊधम सिंह नगर में दो कारों की टक्कर में दंपत्ति की दर्दनाक मौत, जानें- कैसे हुआ हादसा?

Uttarakhand: ऊधम सिंह नगर के किच्छा नगला रोड पर दो कारों की आमने-सामने हुई. टक्कर में कार सवार दंपत्ति की मौत हो गयी. कार में सवार दो बच्चों सहित दूसरी कार का चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया.

Udham Singh Nagar Road Accident: ऊधम सिंह नगर (Udham Singh Nagar) के किच्छा नगला रोड पर दो कारों की आमने-सामने हुई. टक्कर में कार सवार दंपत्ति की मौत हो गयी. कार में सवार दो बच्चों सहित दूसरी कार का चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया. घायलों को सीएचसी किच्छा के बाद जिला अस्पताल रूद्रपुर में भर्ती करवाया गया है. पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेज दिए.

कहां जा रहे थे दंपत्ति
जानकारी के अनुसार जवाहर नगर नगला निवासी अमित सक्सेना उर्फ शुभम अपनी पत्नी दीप्ति और दो बच्चों के साथ कार से बरेली अपने चाचा की बरसी में जा रहे थे. पंतनगर किच्छा रोड में तीसरी मील के पास सामने से आ रही कार से आमने-सामने टक्कर हो गयी. अमित की कार टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर सड़क से उतर खांई में जा गिरी. इस दौरान अमित सक्सेना की मौके पर ही मौत हो गयी और उसका शव कार में ही फंस गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक अमित के शवों को कड़ी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेजा. जबकि अमित की पत्नी दीप्ति को अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

कहां हो रहा है घायलों का इलाज
वहीं अमित के दो बच्चों और दूसरी कार का चालक राजीव भी गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में घायलों को किच्छा अस्पताल ले जाया गया. जहां पर चिकित्सकों ने बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रुद्रपुर रेफर कर दिया गया. अमित और दीप्ति की मौत की खबर के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. जिले के एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि दो गाड़ियों की भिड़ंत में दंपत्ति की मौत हुई है. मामले में तीन घायल भी हुए हैं. घायलों का इलाज चल रहा है.

ये भी पढ़ें-

Ayodhya News: मदरसों में राष्ट्रगान को अनिवार्य किए जाने पर अयोध्या के संतों ने किया सीएम योगी का धन्यवाद, कही ये बड़ी बात

UP Assembly Speaker: बीजेपी विधायक सतीश महाना का विधानसभा अध्यक्ष बनना तय, सभी दलों ने किया समर्थन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget