एक्सप्लोरर

टोल प्लाजा पर बीजेपी कार्यकर्ताओं का हंगामा, बैरियर बूम खोलने को लेकर कर्मचारियों को पीटा!

Uttarakhand: किच्छा क्षेत्र में देवरिया टोल प्लाजा पर देर रात बैरियर बूम हटाने को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं और टोल कर्मियों के बीच विवाद हो गया. पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है.

Udham Singh Nagar News: उधम सिंह नगर जनपद के किच्छा स्थित टोल प्लाजा पर देर रात बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया. टोल कर्मियों का आरोप है कि तीन-चार गाड़ी टोल की लेन नम्बर पांच में आ गई. गाड़ी से कुछ लोग उतरकर बैरियर बूम को खुद ही हटाने लगें. जब कर्मचारियों ने रोकने का प्रयास किया, तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी. ऑफिस के कैश रूम का दरवाजा भी तोड़ दिया और ऑफिस में तोड़फोड़ की. वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज से भी धक्का मुक्की की गई. पुलिस ने टोल कर्मी की तहरीर के पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

टोल प्लाजा कर्मचारी अजुन तिवारी ने पुलिस को तहरीर में कहा कि छः मार्च को लगभग 12:18 बजे हर रोज की तरह हमारे टोल कर्मचारी ड्यूटी पर थें. तभी गाड़ी यूके 06 बीबी 4141 तथा कुछ अन्य गाड़ियां लेन नम्बर पांच में आई और जबरन बूम बैरियर खोल दिया. वहां मौजूद कर्मचारी रोहित राजपूत, सौरभ चौधरी एवं अन्य कर्मचारियों ने रोकने का प्रयास किया. गाड़ियों में से कुछ लड़के उतरे और उनमें से एक लड़का बोला मैं लालपुर का मेयर पुत्र बता रहा था. दूसरा व्यक्ति खुद को ब्लॉक प्रमुख बता रहा था, जिसके साथ 10 - 15 लोग और थें. 

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने टोलकर्मियों को पीटा
टोलकर्मी के मुताबिक, इन्होंने हमारे कर्मचारियों के साथ मारपीट की, मारपीट के दौरान कुछ लोग गाड़ी संख्या यूके 06 बीबी 1800 से उतरे इनको देखकर हमारे कर्मचारी अपनी जान बचाकर टोल ऑफिस की तरफ आने लगें. टोल कर्मचारियों के साथ साथ मारपीट करने के लोग भी टोल ऑफिस के अन्दर आ गए, जहां पर उन्होंने ऑफिस में तोड़फोड़ की और शिफ्ट इंचार्ज सौरभ चौधरी के साथ भी मारपीट और गाली गलौज करके चले गए. पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 115(2), 119(2), 324(4), 351(3) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं.

मामले पर बचाव पक्ष ने क्या कहा?
सांसद प्रतिनिधि एवं ब्लॉक प्रमुख पति विपिन जल्हौत्रा ने बताया कि कल देर रात जब अमृतपाल अपने मेहमानों के साथ किच्छा के कार्यक्रम से लौट रहे थें, इस दौरान टोल प्लाजा वालों का Fast Tag सही से काम नहीं कर रहा था. जिस कारण वह टोल कर्मचारी दुगने नगद पैसों की मांग कर रहे थे, जबकि फास्ट्रैक में पैसे मौजूद थे. जब लालपुर की अध्यक्ष के पुत्र एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य अमृतपाल ने इसका विरोध किया, तो उन्होंने हमारे कार्यकर्ताओं के साथ बदतमीजी एवं मारपीट की.

टोल प्लाजा वाले अपनी नाकामियों को छूपाने के लिए मुझपर एवं मेरे कार्यकर्ताओं पर मुकदमें दर्ज करवा रहे हैं, इन मुकदमों से हम डरने वाले नहीं हैं. मैं कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा हूँ और जनता को परेशान करने वाले टोल कर्मचारियों के खिलाफ जल्द ही आंदोलन किया जाएगा.

सीओ बोले- कानून उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई
सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी ने कहा कि टोल कर्मी की शिकायत के आधार पर किच्छा कोतवाली में मुकदमा दर्ज हो गया है. मुकदमे के आधार पर आगे की जांच शुरू कर दी है, जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालो को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं जाएगा.

(उधमसिंह नगर से वेद प्रकाश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: नए वित्तीय वर्ष में लखनऊ नगर निगम की हुई बल्ले-बल्ले, कुछ ही घंटों आया दो करोड़ से अधिक टैक्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस्ती BJP में घमासान, पूर्व अध्यक्ष शैल त्रिपाठी के आरोपों पर जिलाध्यक्ष का पलटवार
बस्ती BJP में घमासान, पूर्व अध्यक्ष शैल त्रिपाठी के आरोपों पर जिलाध्यक्ष का पलटवार
श्रद्धा दुबे ने मीडिया से कहा- 'अपनी आंखों से शिवा शर्मा को छलांग लगाते देखा'
श्रद्धा दुबे ने मीडिया से कहा- 'अपनी आंखों से शिवा शर्मा को छलांग लगाते देखा'
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget