एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: उत्तराखंड की लड़की की हरकत से मचा हड़कंप, आधी रात अमेरिका से आया STF को फोन, जानें मामला

Uttarakhand Police: उत्तराखंड पुलिस को पता चला कि युवती की मां का देहांत हो चुका है, उसके पिता ने दूसरा विवाह कर लिया है और हाल ही में अपने प्रेमी से संबंध टूटने के कारण वह तनाव में थी.

Dehradun News: पहाड़ी राज्य उत्तराखंड (Uttarakhand) के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि सोशल नेटवर्किंग साइट मेटा से आए एक फोन कॉल पर तुरंत एक्शन लेते हुए पुलिस एक युवती को आत्महत्या करने से रोकने में सफल रही. उत्तराखंड के पुलिस प्रमुख ने घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है. उन्होंने लिखा है, ''अमेरिकी कंपनी मेटा (जिसके तहत फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि आते हैं) से आई फोन कॉल और उत्तराखंड पुलिस ने आधी रात को बचाई युवती की जान.''

पुलिस से मिली सूचना के अनुसार, उधमसिंह नगर जिले की रहने वाली यह युवती 'इंस्टाग्राम' पर आत्महत्या करने की जगहों के बारे में पूछ रही थी और उसने आत्महत्या से जुड़ी कुछ अन्य बातें भी साइट पर लिखीं. युवती के इन पोस्ट/कमेंट पर नजर पड़ते ही 'मेटा' ने बुधवार की रात उत्तराखंड विशेष कार्यबल (एसटीएफ) के नोडल अधिकारी अंकुश मिश्रा को फोन करके पूरी जानकारी दी और युवती के पोस्ट का लिंक भी साझा किया. सूचना मिलते ही मिश्रा ने तत्काल मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी.

प्रेमी से संबंध टूटने के कारण तनाव में थी युवती
उपलब्ध जानकारी की मदद से पुलिस ने युवती के घर का पता लगाया और वहां पहुंची. बातचीत में पुलिस को पता चला कि युवती की मां का देहांत हो चुका है, उसके पिता ने दूसरा विवाह कर लिया है और हाल ही में अपने प्रेमी से संबंध टूटने के कारण वह तनाव में थी और आत्महत्या करने पर विचार कर रही थी. पुलिस ने करीब डेढ़-दो घंटे तक उसकी काउंसलिंग की जिसके बाद युवती ने माना कि ऐसा विचार मन में लाना गलत था और उसने इसके लिए अपने परिवार से माफी भी मांगी.

India Today-CVoters Survey: आज लोकसभा चुनाव हुए तो यूपी में बीजेपी, सपा, कांग्रेस, बसपा को मिलेंगी कितनी सीटें? सर्वे में खुलासा

बता दें कि यह पहला मामला नहीं है जब मेटा की तकनीक और पुलिस के तत्काल एक्शन से किसी की जान बची हो. इससे पहले भी इस तरह के अनेक मामले सामने आ चुके हैं. सोशल मीडिया के इस युग में इन चुनौतियों से निपटने में मेटा और पुलिस का त्वरित एक्शन काफी सराहनीय रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget