एक्सप्लोरर

Ayodhya: चंदा लेने पर उठे सवाल, ट्रस्ट के सदस्य ने कहा-पूरी पारदर्शिता से चल रहा है निधि समर्पण अभियान

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिये निधि समर्पण अभियान जोर शोर से चलाया जा रहा है. इस बीच अभियान को लेकर सवाल उठे रहे हैं. ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने कहा कि रसीदें पूरी तरह सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुये बनाई गई हैं.

अयोध्या: राम मंदिर निर्माण के लिए लगातार निधि समर्पण अभियान चल रहा है. राम भक्तों ने रामलला के मंदिर निर्माण के लिए अपने खजाने को खोल दिए हैं. और रामलला के खातों में अब तक अरबों रुपये आ चुके हैं, लेकिन उसके बावजूद समय-समय पर लोगों के द्वारा समर्पण निधि अभियान को लेकर कई आरोप लगाये जा रहे हैं. आज समर्पण निधि अभियान पर ट्रस्ट के द्वारा अपनाये गए सुरक्षा के इंतजाम पर ट्रस्ट के पदाधिकारी डॉ अनिल मिश्रा ने जानकारी दी. और उन्होंने कहा है कि राम मंदिर निर्माण पूरी भव्यता के साथ होगा, उसमें सुरक्षा के उपाय अपनाए गए हैं. जिम्मेदारों के हाथों में ही बागडोर दी गई है, उसके बावजूद जो लोग आलोचना कर रहे हैं, उनके सवाल को हम सलाह के रूप में ले रहे हैं और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

घर घर जाकर संपर्क किया जा रहा है

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्रा ने बताया कि निधि समर्पण अभियान मकर संक्रांति से माघी पूर्णिमा 27 फरवरी तक चलेगा. स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं की टोलियां निर्मित की गई हैं, उन तक कूपन और रसीदें पहुंचा दी गई हैं और वह लोग घर घर जाकर के संपर्क कर रहे हैं. व्यक्तिगत मिल रहे हैं, रामलला के मंदिर निर्माण के लिए राम भक्तों में उत्साह का वातावरण है. उत्साह पूर्वक लोग निधि का समर्पण कर रहे हैं. लोगों की मंशा है कि उनके जीवन काल में मंदिर निर्माण हो जाए और वह इसको देख सकें.

सुरक्षा मानकों से युक्त हैं रसीदें

राम मंदिर निर्माण के लिए गठित ट्रस्ट ने पूरी सावधानी बरतते हुए सुरक्षा के मानकों को पूरा करते हुए, जो राम भक्त पहचाने गए हैं, उनके हाथों में कूपन दिए गए हैं. लोगों से संपर्क कर यथाशक्ति सहयोग राम मंदिर के लिए प्राप्त कर रहे हैं. हर वर्ग के लोगों का राम मंदिर में सहयोग हो, ऐसी ट्रस्ट की मंशा है 10 रुपये से लेकर के एक हजार रुपये तक के दान कूपन के माध्यम से लिया जा रहा है. दानदाताओं को सुरक्षा मानकों से युक्त रसीदें और कूपन दिए जा रहे हैं.

नहीं हो सकता है कोई फ्राड

साथ ही श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ताओं से सुरक्षा मानकों को पूरा करते हुए कार्य करने के लिए कहा गया है. गांव और मोहल्लों में स्थानीय स्तर के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह बड़ी जिम्मेदारी से कार्य कर रहे हैं. उनकी आंखों के सामने कोई भी फ्रॉड का काम नहीं कर सकता.

कार्यकर्ताओं के द्वारा एकत्रित की गई धनराशि 24 घंटे के अंदर बैंकों में जमा कर दी जा रही है. बैंक ऑफ बड़ौदा, स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक की 46000 शाखाओं में समर्पण निधि जमा की जा रही है.

बरती जा रही पारदर्शिता

ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करने के लिए भी बैंक के अकाउंट सार्वजनिक किए गए हैं. साथ ही पैसा जमा करने के लिए वेबसाइट का भी गठन किया गया है. वेबसाइट SRJBT KSHETR.ORG 24 घंटों के लिए सेवा दे रही है. समर्पण निधि में संपूर्ण पारदर्शिता बरती गई है. साथ ही सहायता केंद्र हेल्पडेस्क की भी स्थापना की गई है. 8009522111 पर किसी भी तरीके की शिकायत और जानकारी की जा सकती है. ऐसे लोग जो सहयोग कर रहे हैं और सवाल भी उठा रहे हैं, उनके सवाल को हम सलाह के रूप में ले रहे हैं. ट्रस्ट के पदाधिकारी डॉ अनिल ने कहा कि हम पूरी तरह से सजग हैं और इस प्रकार की कोई भी बात अगर सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. राम मंदिर निर्माण में पूरी पारदर्शिता रखते हुए भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा.

ये भी पढ़ें.

आरएलडी की अगुवाई में हुई शामली में महापंचायत, किसानों के समर्थन में नेताओं ने भरी हुंकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ram Mandir Case Live Updates: 'केजरीवाल को VIP सुविधा देकर दर्शन, हमारे नेता हाउस अरेस्ट', कांग्रेस का BJP पर निशाना
Live: 'केजरीवाल को VIP सुविधा देकर दर्शन, हमारे नेता हाउस अरेस्ट', कांग्रेस का BJP पर निशाना
यूपी: अखिलेश यादव के आरोपों पर मंत्री गुलाब देवी का पलटवार, '2017 से पहले ठेके पर...'
यूपी: अखिलेश यादव के आरोपों पर मंत्री गुलाब देवी का पलटवार, '2017 से पहले ठेके पर...'
मुरादाबाद: CM योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, सपा पर बोला हमला, कहा- 'अब यूपी में दंगे...'
मुरादाबाद: CM योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, सपा पर बोला हमला, कहा- 'अब यूपी में दंगे...'
राम मंदिर मामला: बैंक ऑफ बड़ौदा को नोटिस, चढ़ावे का इतना पैसा होता है जमा, आरोपियों के भी अकाउंट
राम मंदिर मामला: बैंक ऑफ बड़ौदा को नोटिस, चढ़ावे का इतना पैसा होता है जमा, आरोपियों के भी अकाउंट

वीडियोज

Bollywood News: 'बॉर्डर' के बाद सनी देओल और अक्षय खन्ना स्क्रीन पर आमने-सामने हैं
कुदरत का डबल अटैक! Venezuela में भूकंप के बाद बाढ़ | Climate Crisis | Latest News
Farah Khan ने बताया क्यों Bigg Boss होस्ट करना था आसान, Lock Upp पर भी कही बड़ी बात
‘Ab Hoga Hisaab’ की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, Sanjay Kapoor, Mouni Roy और Shaheer Sheikh की Interesting बातचीत
Mumbai Rains: मुंबई में आंधी-बारिश का डबल अटैक, उखड़े पेड़, रास्ते ब्लॉक, गाड़ियां तबाह | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Operation Sindoor: '1000 पाकिस्तानी ड्रोन ने सिखाया सबक... जाते-जाते जनरल द्विवेदी ने बदल दी भारतीय सेना की पूरी War Strategy'
'1000 पाक ड्रोन ने सिखाया सबक... जाते-जाते जनरल द्विवेदी ने बदल दी भारतीय सेना की War Strategy'
शियाओं के खिलाफ गुस्सा, पत्नी से जुदाई और सालभर इंतजार... मुहर्रम पर फैयाज ने क्यों बांटे जहरीले कैप्सूल?
शियाओं के खिलाफ गुस्सा, पत्नी से जुदाई और सालभर इंतजार... मुहर्रम पर फैयाज ने क्यों बांटे जहरीले कैप्सूल?
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
Monday BO Collection: मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
Monsoon Update: आ गई गुड न्यूज, अगले 72 घंटे में बदल जाएगा मौसम, मॉनसून करेगा दिल्ली-यूपी समेत नॉर्थ इंडिया में बारिश
आ गई गुड न्यूज, अगले 72 घंटे में बदल जाएगा मौसम, मॉनसून करेगा दिल्ली-यूपी समेत नॉर्थ इंडिया में बारिश
Explained: जस्टिस एस मुरलीधरन कौन हैं? भारत में समलैंगिकता को अपराधमुक्त करने से लेकर गाजा तक... क्या-क्या कमाल किए?
जस्टिस एस मुरलीधरन कौन हैं? भारत में समलैंगिकता को अपराधमुक्त करने से लेकर गाजा तक बड़े कमाल
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
Embed widget