एक्सप्लोरर

मुरादाबाद: जनता को जागरुक करने के लिये शहर में यातायात माह, अधिकारी बोले- सुरक्षित रहने के लिये नियमों का पालन जरूरी

यातायात माह के तहत लोगों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी जाएगी. इसके अलावा अधिकारियों ने प्रशासन से कहा कि सड़कों के गड्ढों की मरम्मत करें ताकि दुर्घटना से बचा जा सके.

मुरादाबाद. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में आज यातायात माह का शुभारंभ किया गया. इस मौके पर जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखा कर यातायात जागरुकता रैली को रवाना किया. इस रैली के माध्यम से जनता में यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूकता फैलाई जाएगी, जिससे सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और लोगों की जान बचाई जा सके. यातायात माह के शुभारंभ के अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में हर साल हजारों लोगों की जान चली जाती है, इसलिए बहुत ज़रूरी है कि लोग यातायात के नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें.

रविवार को मुरादाबाद के सिविल लाइन स्थित पीली कोठी चौराहे पर यातायात माह का कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने पहुंचकर मुरादाबाद की जनता से यातायात नियमों का पालन करने के लिए अपील की. कार्यक्रम में यातायात पुलिस द्वारा एक वाहन रैली का भी आयोजन किया गया. जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारम्भ किया.

15 दिन में सड़क के गड्ढों को भरा जाए

इस मौके पर जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि 15 दिन के अंदर मुरादाबाद की तमाम सड़कों के गड्ढे भरने का काम संबंधित विभाग करें, जिससे परेशानी उत्पन्न ना हो. इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मुरादाबाद के नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने के लिए भी अपील की. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले महीनों में सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई है, जिसका कारण यह है कि यातायात नियमों का सबने पालन किया है. एक माह तक समाज में जागरूकता फैलाने के लिए काम किया जाएगा और सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें.

ये भी पढ़ें.

यूपी उपचुनावः आज से थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर, 3 नवंबर को होगी वोटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget