एक्सप्लोरर

एक क्लिक में पढ़ें आज की बड़ी खबरें जिन पर बनी रहेगी हमारी नजर

शारदीय नवरात्र का नौवां दिन यानि आज नवमी है। आज नवमी तिथि 03:05 बजे तक है। इसके बाद दशमी लग जाएगी। आज नवमी के दिन कन्या पूजन एवं भोज का कार्यक्रम होगा। सीएम योगी कुंवारी कन्याओं का पूजन करने के बाद उन्हें भोज कराएंगे और दक्षिणा देकर विदा करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय यात्रा के लिये आज पेरिस रवाना होंगे। जहां 8 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना के स्थापना दिवस पर भारत को पहला राफेल लड़ाकू विमान सौंपा जाएगा।

  1. शारदीय नवरात्र का नौवां दिन यानि आज नवमी है। आज नवमी तिथि 03:05 बजे तक है। इसके बाद दशमी लग जाएगी। ऐसे में दुर्गा विसर्जन के लिए विशेष शुभ मुहूर्त आज सुबह सूर्योदय काल यानी सुबह 06:17:33 से 08:37:59 तक रहेगा। शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा के बाद देवी की प्रतिमा को विसर्जित कर दिया जाता है। इसी के साथ नवरात्रि की समाप्ति भी होती है। दुर्गा विसर्जन के बाद ही दशहरा का पर्व मनाया जाता है। इस बार दशहरा 08 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
  2. आज नवमी के दिन कन्या पूजन एवं भोज का कार्यक्रम होगा। सीएम योगी कुंवारी कन्याओं का पूजन करने के बाद उन्हें भोज कराएंगे और दक्षिणा देकर विदा करेंगे। दशमी के दिन सुबह पहले तिलक होगी, जिसमें भक्त सीएम को तिलक लगाते हैं और वो भक्तों को तिलक लगाते हैं। उसी दिन शाम को मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकलेगी जो मानसरोवर मंदिर जाएगी।
  3. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय यात्रा के लिये आज पेरिस रवाना होंगे। जहां 8 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना के स्थापना दिवस पर भारत को पहला राफेल लड़ाकू विमान सौंपा जाएगा। राजनाथ सिंह 8 अक्टूबर यानि दशहरा के दिन फ्रांस में शस्त्र पूजन करेंगे। शस्त्र पूजन विधि के लिए लड़ाकू विमान राफेल और राफेल में लगे हथियारों को चुना गया है। लड़ाकू विमान राफेल पर बकायदा रोरी-चन्दन का तिलक लगाकर शस्त्र पूजन किया जाएगा। फ्रांस को कुल 36 राफेल लड़ाकू विमान सौंपने हैं।
  4. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जी वी एल नरसिम्हा आज वाराणसी जाएंगे। जी वी एल नरसिम्हा एयरपोर्ट आने के बाद सड़क मार्ग से केदारघाट जाएंगे। वहां से बीएचयू एलडी गेस्ट हाउस जाएंगे। शाम को गंगा आरती में शामिल होंगे।
  5. मुंबई के आरे में मेट्रो कार शेड के लिए पेड़ काटे जाने के मसले पर एक चिट्ठी कानून के कुछ छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट में सौंपी है। चीफ जस्टिस को संबोधित इस चिट्ठी में पेड़ों की कटाई पर तुरंत रोक लगाए जाने की मांग की है। वहां, विरोध कर रहे छात्रों और कार्यकर्ताओं पर पुलिस की कार्रवाई की भी जानकारी चिट्ठी में दी गई है। हालांकि, रविवार को चीफ जस्टिस के दिल्ली में न होने के चलते चिट्ठी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। आज उनके सामने चिट्ठी रखी जा सकती है। सुनवाई करने पर फैसला वही लेंगे।
  6. केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर मंत्रालय से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। प्रेसवार्ता का आयोजन सुबह 11.45 बजे इंदिरा पर्यावास भवन में होगा। माना जा रहा है कि इस दौरान वे मुंबई मेट्रो पर भी बयान दे सकते हैं।
  7. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज 2018 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) प्रोबेशनर्स से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात सुबह 10 बजे महाराष्ट्र सदन में होगी।
  8. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज आयकर विभाग के राष्ट्रीय ई-आकलन केंद्र (एनईएसी) का उद्घाटन करेंगी। इससे करदाताओं और कर अधिकारियों के बीच आमना-सामना की जरूरत नहीं पड़ेगी। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि एनईएसी बेहतर करदाता सेवा, प्रधानमंत्री के ‘डिजिटल इंडिया’ के दृष्टिकोण के अनुरूप करदाताओं की शिकायतों में कमी लाने तथा कारोबार सुगमता को बढ़ाने की दिशा में कदम है।
  9. भारतीय सेना और मालदीव की नेशनल डिफेंस फोर्स आज से 20 अक्टूबर के बीच महाराष्ट्र के पुणे के औंध मिलिट्री स्टेशन में दसवां संयुक्त सैन्य अभ्यास एक्यूवरिन करेंगी। भारतीय सेना और मालदीव की नेशनल डिफेंस फोर्सेस साल 2009 से ही एक्यूवरिन युद्ध अभ्यास आयोजित कर रही हैं। धिवेही भाषा में एक्यूवरिन का अर्थ 'मित्र' होता है। 14 दिनों का यह संयुक्त अभ्यास भारत और मालदीव में एक के बाद एक आयोजित किया जाता है।
  10. सरकार त्योहारी मौसम का लाभ उठाने के लिये आज स्वायत्त स्वर्ण बांड की अगली खेप की बिक्री शुरू करेगी। सरकार की एक प्रेस रिलीज के अनुसार स्वायत्त स्वर्ण बांड योजना 2019-20 की पांचवीं श्रृंखला आज से 11 अक्टूबर के दौरान खुली रहेगी। इस क्रय-अवधि में बांड का निर्गम मूल्य 3,788 रुपये प्रति ग्राम रखा गया है। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ऑनलाइन आवेदन तथा डिजिटल भुगतान करने वाले निवेशकों को प्रति ग्राम 50 रुपये की छूट देने का निर्णय लिया गया है। ऐसे निवेशकों के लिए स्वर्ण बांड का निर्गम मूल्य 3,738 रुपये प्रति ग्राम होगा। स्वर्ण बांड योजना की शुरुआत नवंबर 2015 में की गयी थी।
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोलीः 'देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान', बद्रीनाथ धाम में बोले CM धामी
चमोलीः 'देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान', बद्रीनाथ धाम में बोले CM धामी
बद्रीनाथ धाम पहुंचे CM धामी, बदरीविशाल से की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
बद्रीनाथ धाम पहुंचे CM धामी, बदरीविशाल से की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
Explained: 1857 के बाद मेरठ की नई पहचान! नितिन नवीन का बुलडोजर से स्वागत का माजरा क्या?
1857 के बाद मेरठ की नई पहचान! नितिन नवीन का बुलडोजर से स्वागत का माजरा क्या?
‘मजबूत एम-पैक्स से मजबूत होंगे गांव’, CM धामी ने दिया संदेश
‘मजबूत एम-पैक्स से मजबूत होंगे गांव’, CM धामी ने दिया संदेश

वीडियोज

Tu Hi Re Dil Mein:😱Sanjay-Swati का बेपनाह प्यार! Swati के इश्क में सब भूल बैठा शादीशुदा Sanjay! #sbs
Bollywood News: रिलीज से पहले विवादों में घिरी फिल्म ‘वन’, गाने पर लगा चोरी का आरोप (21.09.26)
Sansani: कैमरे में कैद गुस्से की डरावनी पिक्चर | Gurugram | ABP News
Mumbai BMW Accident: तेज रफ्तार...बेकाबू हुई BMW कार | Ground Report | Breaking News | Maharashtra
Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल कांग्रेस को 'कॉमेडी' बना रहे हैं? | PM Modi's mimicry

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rajasthan Mayor Result Live: कांग्रेस पार्षद के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज, खाटूश्यामजी में बढ़ा मतदान का समय
Live: कांग्रेस पार्षद के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज, खाटूश्यामजी में बढ़ा मतदान का समय
राम मंदिर चंदा चोरी: SC ने चार्जशीट फाइल करने की दी अनुमति, जल्द शुरू होगा मुकदमा
राम मंदिर चंदा चोरी: SC ने चार्जशीट फाइल करने की दी अनुमति, जल्द शुरू होगा मुकदमा
'मिर्जापुर द मूवी' ने OMG 2 का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी पंकज त्रिपाठी की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'मिर्जापुर द मूवी' ने OMG 2 का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी पंकज त्रिपाठी की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
Asian Games Day 3 Live: कबड्डी में भारत का कमाल, बांग्लादेश को बुरी तरह हराया
LIVE: कबड्डी में भारत का कमाल, बांग्लादेश को बुरी तरह हराया
ब्रिटेन में त्वचा के रंग के आधार पर नागरिकता! पूर्व PM सुनक ने दी चेतावनी
ब्रिटेन में त्वचा के रंग के आधार पर नागरिकता! पूर्व PM सुनक ने दी चेतावनी
वोटर लिस्ट विवाद: सोनिया गांधी को बड़ा झटका, कोर्ट ने रद्द किया मजिस्ट्रेट का आदेश
वोटर लिस्ट विवाद: सोनिया गांधी को बड़ा झटका, कोर्ट ने रद्द किया मजिस्ट्रेट का आदेश
पाकिस्तान की अनपढ़ पुलिस, विदेशी टूरिस्ट की अंग्रेजी नहीं समझ पाए अधिकारी
पाकिस्तान की अनपढ़ पुलिस, विदेशी टूरिस्ट की अंग्रेजी नहीं समझ पाए अधिकारी
जमुई की घटना पर तेजप्रताप यादव बोले, 'अगर कोई लड़का-लड़की...'
जमुई की घटना पर तेजप्रताप यादव बोले, 'अगर कोई लड़का-लड़की...'
Embed widget