एक्सप्लोरर

TOP 10 NEWS: आज की बड़ी खबरें, जिन पर बनी रहेगी हमारी नजर

पार्टी सूत्रों के मुताबिक 'न्याय यात्रा' का यह कार्यक्रम कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की योजना का हिस्सा है।

1.

कांग्रेस आज से उत्तर प्रदेश में 'न्याय यात्रा' निकालेगी। इसकी शुरुआत प्रियंका गांधी आगरा से करेंगी और साथ में राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे। प्रियंका इस दौरान आगरा के बाह में रैली को संबोधित करेंगी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल के अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश महासचिव-प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, 'न्याय यात्रा' का यह कार्यक्रम कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की योजना का हिस्सा है।

2.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज से अमेठी के दो दिन के दौरे पर रहेंगी। प्रियंका देर शाम अमेठी पहुंचेंगी। इस दौरान मुंशीगंज गेस्ट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। गौरतलब है कि अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चौथी बार चुनाव मैदान में हैं। उन्हें बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी से कड़ी टक्कर मिल रही है।

3.

गुजरात के सोमनाथ जिले के कोडीनार में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रैली और रोड शो करेंगे। शाह के गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन है। अमित शाह कोडीनार में जनसभा को संबोधित करेंगे, इसके साथ ही रोड शो भी करेंगे।

4.

बीएसपी प्रमुख मायावती गठबंधन के बसपा प्रत्याशी दानिश अली के समर्थन में अमरोहा में चुनावी रैली को संबोधित करेंगी। रैली दोपहर 12 बजे होगी। इसके बाद मायावती 12.30 बजे अलीगढ़ में रैली को संबोधित करेंगी।

5.

मथुरा में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह रैली और रोड शो करेंगे। राजनाथ सिंह मथुरा में पार्टी उम्मीदवार हेमामालिनी के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे। राजनाथ सुबह 11 बजे मथुरा में छाता विधान सभा क्षेत्र के चैमुहां कस्बे में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2.30 बजे मंडी समिति में नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 3.30 बजे नगला चंद्रभान इंडस्ट्रियल एरिया में भी एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा शाम को दो नुक्कड़ जनसभाओं के संबोधित करने का कार्यक्रम है।

6.

सोनिया गांधी के खिलाफ रायबरेली में बीजेपी के उम्मीवार दिनेश सिंह आज नामांकन दाखिल करेंगे। सुबह 10.30 बजे वे अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

7.

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव आज मुरादाबाद में गर्वमेन्ट इंटर कालेज के मैदान में चुनावी जनसभा को दोपहर एक बजे संबोधित करेंगे। अखिलेश यादव एसपी प्रत्याशी डॉ एसटी हसन के लिए वोट मांगेंगे।

8.

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य वाराणसी में आयोजित किसान सम्मेलन में करेंगे शिरकत। बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे मौर्य। शाम 4 बजे पहुंचेंगे केशव प्रसाद मौर्य।

9.

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह ने रिक्शे में बैठकर रोड शो किया। पहले वो पैदल लोगों से हाथ मिलाकर अभिवादन कर रहे थे, उसके बाद रिक्शे में बैठकर प्रचार किया। रिक्शे में प्रचार पर शिवपाल यादव ने कहा कि वो पैदल लोगों से मिल रहे थे। लोगों ने कहा कि वह दिख नहीं रही है इसलिए रिक्शे में बैठ गए।

10.

आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे।तेजस्वी का चुनावी कार्यक्रम इस तरह है। सुबह 11 बजे कटिहार लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद खगड़िया, मधुबनी और मुजफ्फरपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget