एक्सप्लोरर

ABP GANGA TOP 10: आज की बड़ी खबरें, जिन पर बनी है हमारी नजर

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए दूसरे चरण का मतदान जारी है। इस चरण के लिए उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर मतदान हो रहा है।

1.

लोकसभा चुनावों के लिए दूसरे चरण के वोट डाले जा रहे हैं। दूसरे चरण की 12 राज्यों की 96 सीटों के लिए के लिए मतदान हो रहा है। उत्तर प्रदेश की 8, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 3, जम्मू-कश्मीर की 2, ओडिशा की 5, महाराष्ट्र की 10 ,कर्नाटक की 14 ,असम की 5 और पश्चिम बंगाल की 3 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। वहीं, तमिलनाडु की वेल्लोर सीट को छोड़ सभी 38 सीटों पर मतदान हैं।

2.

दूसरे चरण में प्रमुख उम्मीदवार चुनाव मैदान में हाथ आजमा रहे हैं। जिसमें सीटों के लिहाज से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण की आठ सीटों में यहां की मथुरा सीट पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। मथुरा से वर्तमान सांसद और बीजेपी प्रत्याशी हेमा मालिनी चुनावी मैदान में हैं, जबकि फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर चुनाव मैदान पर हैं।

3.

बुलंदशहर सुरक्षित लोकसभा सीट से बसपा के प्रत्याशी योगेश वर्मा बुलंदशहर के साईं बाबा के मंदिर में पूजा की है और वोटरों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील करते हुए अपनी जीत की कामना की है। योगेश वर्मा ने दावा किया है कि इस बार अली और बजरंगबली की राजनीति भी मैदान में हैं।

4.

मायावती के बेहद खासमखास माने जाने वाले गिरीश चंद्र नगीना लोकसभा से चुनावी मैदान में हैं। उन्होंने कहा कि बहनजी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरा करने जा रहे हैं। आंकड़े और लहर महागठबंधन के पक्ष में हैं। जीत हमारी होने जा रही है। बीजेपी के झूठ की हार और महागठबंधन के सच की जीत होगी।

5.

लखनऊ लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार पूनम सिन्हा आज अपना नामांकन दाखिल करेंगी। अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने दो दिन पहले ही सपा की सदस्यता ली है। पार्टी में शामिल होने के साथ ही उन्हें लखनऊ सीट से उम्मीदवार के तौर पर उतार दिया गया। लखनऊ से बीजेपी ने राजनाथ सिंह पर दोबारा दांव चला है, जबकि कांग्रेस आचार्य प्रमोद कृष्णम को टिकट दिया है।

6.

सीएम योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वे संकट मोचन मंदिर और बाबा विश्वनाथ के दर्शन करेंगे। गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने सीएम योगी के चुनाव प्रचार पर 72 घंटे की रोक लगा रखी है। इस फैसले के बाद योगी मंदिरों के दर्शन के लिए निकले हैं। जहां बुधवार को वे अयोध्या गए थे।

7.

चुनाव प्रचार पर बैन खत्म होते ही बीएसपी सुप्रीमो मायावती आक्रमक तेवर में नजर आई हैं। मायावती ने बैक-टू-बैक ट्वीटकर चुनाव आयोग और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। मायावती ने ट्वीट कर पूछा कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बैन के बावजूद मंदिर-मंदिर घूम रहे हैं और चुनावी लाभा उठा रहे हैं। उनपर चुनाव आयोग इतना मेहरबाना क्यों है?

8.

चार धाम यात्रा की तैयारियों में जुटा उत्तराखंड शासन। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को चार धाम यात्रा शुरू होने से पहले सभी इंतजाम पूरे करने के दिए निर्देश ज्यादा बर्फ के चलते प्रशासन को तैयारियों को करना होगा। कल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से देंगे अधिकारियों को निर्देश।

9.

गोरखपुर से बीजेपी प्रत्याशी रवि किशन अपने क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचेंगे। गोरक्षनाथ मंदिर में रवि किशन पूजा अर्चना करेंगे। दोपहर तीन बजे बेनीगंज बीजेपी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

10.

प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने ओमप्रकाश राजभर को धमकी भरी नसीहत देते हुए कहा कि उनकी भलाई इसी में है कि वह भारतीय जनता पार्टी और मोदी जी के साथ बने रहे नहीं तो 23 तारीख को मुट्ठी खुल जाएगी तो फिर कहीं के कोई नहीं बचेगा। जनता और समाज सब देख रहा है। वाराणसी में अनिल राजभर ने मुस्लिम धर्म गुरुओं से आजम खान को इस्लाम से निष्कासित करने की मांग करते हुए कहा की इस पर उन्हें विचार करना चाहिए।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget