एक्सप्लोरर

ABP GANGA TOP 30 NEWS: सियासत से लेकर अपराध तक, एक क्लिक में पढ़ें 30 बड़ी खबरें

ABP GANGA TOP 30 में पढ़ें राजनीति से लेकर यूपी-उत्तराखंड की हर छोड़ी-बड़ी खबरें नॉनस्टॉप।

  1. साल के आखिरी सूर्य ग्रहण की शुरुआत हो चुकी है। देश के कई हिस्सों में सूर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा दिखना शुरू हो चुका है। इस ग्रहण में सूर्य का बाहरी हिस्सा प्रकाशित रहेगा। भारत में सुबह 8 बजकर 4 मिनट से ग्रहण लगा। साल के इस आखिरी सूर्य ग्रहण को वैज्ञानिकों ने 'रिंग ऑफ फायर' का नाम दिया है।
  2. भारतीय समयानुसार आंशिक सूर्यग्रहण सुबह आठ बजे आरंभ हुआ जबकि वलयाकार सूर्यग्रहण की अवस्था सुबह 9.06 बजे शुरू हुई। सूर्य ग्रहण की वलयाकार अवस्था दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगी जबकि ग्रहण की आंशिक अवस्था दोपहर एक बजकर 36 मिनट पर समाप्त होगी।
  3. सूर्य ग्रहण को लेकर अमेरिकी स्पेस एजेंसी ने चेतावनी जारी की है। नासा ने कहा है कि सूर्य ग्रहण को नंगी आंखों से देखने की भूल ना करें। विकिरण से बचाने वाले चश्मे का इस्तेमाल करें। सूर्य ग्रहण के दौरान इससे खास तरह की किरणें निकलती हैं जो आंखों को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
  4. अगला सूर्य ग्रहण भारत में 21 जून 2020 को दिखाई देगा। यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा। वलयाकार अवस्था का संकीर्ण पथ उत्तरी भारत से होकर गुजरेगा। देश के शेष भाग में यह आंशिक सूर्य ग्रहण के रूप में दिखाई पड़ेगा।
  5. बुध ग्रह का परिवर्तन सभी राशियों पर प्रभाव डालेगा। 25 दिसंबर 2019, बुधवार दोपहर 03:45 मिनट पर बजे धनु राशि में प्रवेश करेगा और 13 जनवरी 2020, सोमवार प्रातः 11:22 बजे तक इसी राशि में स्थित रहेगा। बुध के इस परिवर्तन का 12 राशियों पर प्रभाव पड़ने वाला है।
  6. भाजपा ने नागरिकता संशोधन कानून पर विरोधियों के दुष्प्रचार का जवाब देने के लिए 26 दिसंबर से 25 जनवरी तक अपने नेताओं को काम पर लगाने का फैसला किया है। भाजपा नेता गांव-गांव तक पहुंचेंगे और एक महीने में एक लाख गांवों में प्रवास कर 50 लाख परिवारों से मिलकर उन्हें सीएए की सच्चाई समझाएंगे और इस मुद्दे पर सभी शंकाओं का समाधान करेंगे।
  7. मेरठ में हिंसा भड़काने में पीएफआई और एसडीपीआई का हाथ सामने आया है। यहां सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के दो पदाधिकारी गिरफ्तार किए गए हैं। एसडीपीआई के प्रदेश अध्यक्ष नूर हसन और ड्राइवर मुईद हाशमी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों नेताओं से भड़काऊ और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। बता दें कि हिंसा के दौरान कॉल रिकॉर्ड से खुलासा हुआ था।
  8. मेरठ में उपद्रव का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उपद्रवी फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान हिंसा करने वाले इन उपद्रवियों का वीडियो जारी किया है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि प्रदर्शन की आड़ में उपद्रवी फायरिंग करके हिंसा फैला रहे हैं। पुलिस ने वीडियो जारी कर उपद्रवियों को पहचानने की अपील की है।
  9. सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और हिंसा मामले में सपा नेता आजम खां के करीबियों का नाम सामने आया है। पुलिस ने 150 आरोपियों को चिन्हित किया। आजम खां के 6 से 7 करीबियों पर हिंसा में शामिल होने का आरोप है।
  10. सीएए के खिलाफ प्रोटेस्ट को लेकर हुए उपद्रव के आरोप में गोरखपुर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के घर नोटिस चस्पा कर दिया है। दो दिन के अंदर थाने पर हाजिर होकर जवाब देने के लिए कहा है।
  11. कानपुर में नौबस्ता पुलिस से हुई मुठभेड़ में लूट के आरोपी को लगी गोली। तीन लोग गिरफ्तार। आरोपी ने सिपाही की पिस्टल छीनकर पुलिस पर किया था फायर। उन्नाव का रहने वाला है आरोपी गोविंद दुबे।
  12. देवरिया के मदिरा पट्टी गांव का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जमीन विवाद को सुलझाने पहुंचे सदर एसडीएम की एक पक्ष से कहासुनी हो गयी। विवाद इतना बढ़ा की दारोगा ने एक युवक को जूते से मारा तो गुस्साईं महिलाओं ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस दौरान एसडीएम के पैर में ईंट लगने से फ्रैक्चर हो गया।
  13. बुलंदशहर में पुलिस ने नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह को धर दबोचा है। पुलिस ने इस गिरोह के 3 सदस्यों को पकड़ा है। पुलिस ने इनके पास से कार और कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद किये हैं। ये गिरोह पुलिस और आर्मी में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी कर रहा था।
  14. मथुरा के मंडी चौराहे पर पुलिसकर्मियों की दबंगई का वीडियो वायरल हुआ है। आरोप है कि पुलिसवाले बिना पैसे दिए दुकान से कपड़े ले गए। पैसे मांगने पर धमकाने और पिस्टल तानने का आरोप दुकानदार ने लगाया है। मामले में एसपी सिटी का कहना है कि दुकानदार ने पुलिस पर मारने के लिए ईंट दिखाई तो पुलिसवाले को डराने के लिए पिस्टल दिखानी पड़ी।
  15. महाराजगंज में हॉरर किलिंग का मामला सामने आया है। पनियरा थाना क्षेत्र में लव मैरिज के चलते लड़की के भाई ने युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। युवक ने दूसरे धर्म की लड़की से 5 साल पहले भागकर शादी की थी। दोनों शादी के बाद से गांव में ही रह रहे थे। उनके दो बच्चे भी हैं। एसपी ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।
  16. लगातार मंहगे हो रहे प्याज की चोरी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। मैनपुरी में दो पुलिसकर्मियों ने सब्जी की दुकान में बंधी जंजीर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। प्याज के अलावा पुलिसकर्मियों ने दुकान में रखी नकदी और दूसरी सब्जियां भी चोरी कीं। पुलिसकर्मियो को सीसीटीवी के बारे में पता नहीं चला और उनकी सारी करतूत कैमरे में कैद हो गई।
  17. मुरादाबाद के थाना मूंढापांडे इलाके में आठ साल की नाबालिग बच्ची के दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। रेप करने वाले आरोपी का पता नहीं चल पाया है। वारदात 22 दिसम्बर की बताई जा रही है। पीड़ित बच्ची की हालत बिगड़ने पर इलाज के लिए मेरठ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है।
  18. उन्नाव में दरिंदगी लगातार जारी है यहां फिर एक बार 7 साल की बच्ची हैवानियत का शिकार बनी। इलाके के माखी थानाक्षेत्र में घर के बाहर खेल रही बच्ची को एक लड़का बहला फुसलाकर ले गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के शोर मचाने पर लड़का मौके से फरार हो गया। बच्ची के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
  19. आगरा में 22 साल की एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। विरोध करने पर दरिंदों ने उसे पत्थर से मारने की कोशिश की और बाद में उसे मरा हुआ समझकर वहां से फरार हो गए। बाद में जब लोगों ने युवती को लहुलुहान हालत में देखा तो आनन फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
  20. अकबरपुर पुलिस और स्वाट टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। तीन साल से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी अपराधी समेत तीन लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लुटेरों के कब्जे से पुलिस ने चोरी की एक बोलेरो समेत दो मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
  21. संगम नगरी प्रयागराज में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिछले दो दिनों से हो रही बूंदाबांदी और बर्फीली हवाओं के चलते यहां मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है।
  22. मेरठ में शीतलहर का प्रकोप जारी है। पारा लगातार नीचे लुढ़क रहा है। कड़ाके की ठंड में लोग जगह-जगह अलाव जलाकर ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं।
  23. हरिद्वार में सर्दी का सितम जारी है। बढ़ती ठंड की वजह से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। यहां रैन बसेरों में भी सर्दी से बचने के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। प्रशासन की तरफ से भी अब तक ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।
  24. आगरा में सर्दी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। गलन और ठिठुरन ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है। कोहरे की वजह से ताजमहल नजरों से ओझल है। ठंड के मौसम में भी पर्यटक ताज का दीदार करने पहुंच रहे हैं।
  25. सूरत की एक शादी में पेश की गई अनोखी मिसाल। दुल्हन को सोने और हीरों के गहनों की जगह परिवार ने दी किताबें। दहेज में किताबें दिए जाने की हो रही है तारीफ।
  26. पोलियो उन्मूलन के लिए पाकिस्तान ने लिया भारत का सहारा। इमरान सरकार ने भारत से मांगी सहायता। भारत से पोलियो मार्कर खरीदेगी इमरान सरकार।
  27. अफगानिस्तान सरकार ने आतंकियों के खिलाफ खोला मोर्चा। सेना आतंकियों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है। सेना की स्ट्राइक में 100 आतंकी ढेर हो चुके हैं जबकि 45 से ज्यादा घायल हुए हैं। पिछले 24 घंटों सेना के अभियान में तेजी आई है।
  28. चार साल बाद भारतीय टीम में हुई सानिया मिर्जा की वापसी। सानिया फेड कप में लेंगी हिस्सा। पिछले साल ही अक्टूबर में सानिया मिर्जा ने बेटे इजहान को जन्म दिया था जिसके बाद से वह खेल से दूर थीं।
  29. एक इंटरव्यू में सलमान खान ने कहा है कि वो इस बार अपना जन्मदिन बहन अर्पिता के साथ मनाने जा रहे हैं, जिसकी एक वजह ये भी है कि सलमान खान की बहन अर्पिता अभी प्रेग्नेंट हैं। खबर ये भी मिल रही है कि हर बार की तरह इस बार भी सलमान की गेस्ट लिस्ट में कैटरीना कैफ, सोनाक्षी सिन्हा और प्रीति जंटा जैसे करीबी दोस्त शामिल हो सकते हैं।
  30. बॉलीवुड के सुपरस्टार और सिंघम के नाम से मशहूर अजय देवगन अपनी 100वीं फिल्म के साथ जल्द हाजिर होने वाले हैं। इस बीच उनकी फिल्म का तीसरा गाना भी रिलीज हो गया है।
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bareilly News: बरेली में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो-टैंकर टक्कर में 5 की मौत, ड्राइवर समेत 3 घायल
बरेली में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो-टैंकर टक्कर में 5 की मौत, ड्राइवर समेत 3 घायल
बस्ती में 'अतिक्रमण हटाओ अभियान' के तहत JCB से कुचले तरबूज, गरीब दुकानदार की रोजी पर चला बुलडोजर
बस्ती में 'अतिक्रमण हटाओ अभियान' के तहत JCB से कुचले तरबूज, गरीब दुकानदार की रोजी पर चला बुलडोजर
हापुड़ में स्कूल के प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप, रिजल्ट लेने गई छात्रा से छेड़छाड़, केस दर्ज
हापुड़ में स्कूल के प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप, रिजल्ट लेने गई छात्रा से छेड़छाड़, केस दर्ज
बस्ती में अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े कार्यक्रम में विवाद, प्रशांत पांडेय सहित तीन पर FIR
बस्ती में अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े कार्यक्रम में विवाद, प्रशांत पांडेय सहित तीन पर FIR

वीडियोज

Khabar Filmy Hai: राजकुमार राव-सान्या मल्होत्रा की 'टोस्टर' का ट्रेलर | Bollywood Masala | Toaster Trailer
Khabar Filmy Hain: 'टिटहरी'-'सरके चुनर' कंट्रोवर्सी के बाद 'सजन रे' | Bollywood Masala | Badshah | Nora
Sansani: जंग में ट्रंप की 'टॉकिंग स्ट्राइक' ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Iran- Israel War: पायलट के बदले होगी बड़ी सौदेबाजी? बुशहर के बाद करज बना जंग का मैदान ! | ABP News
Chitra Tripathi: ट्रंप की ये चूक बन गई सबसे बड़ी मुसीबत! | Iran US Israel Wa | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी दफ्तरों की हफ्ते में दो दिन छुट्टी, टाइम टेबल भी बदला... पाकिस्तान-श्रीलंका के बाद अब नेपाल में गहराया तेल का संकट!
सरकारी दफ्तरों की हफ्ते में दो दिन छुट्टी, टाइम टेबल भी बदला... PAK के बाद अब नेपाल में तेल संकट!
Bareilly News: बरेली में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो-टैंकर टक्कर में 5 की मौत, ड्राइवर समेत 3 घायल
बरेली में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो-टैंकर टक्कर में 5 की मौत, ड्राइवर समेत 3 घायल
19 छक्के और 14 चौके, RCB ने कर दी चौकों-छक्कों की बारिश, बना डाले 250 रन; हर किसी ने CSK को धोया
19 छक्के और 14 चौके, RCB ने की चौकों-छक्कों की बारिश, बना डाले 250 रन; हर किसी ने CSK को धोया
TMC ने उर्दू में जारी किया मेनिफेस्टो तो भड़के ओवैसी, कहा- मुसलमानों को लेकर ममता बनर्जी का दोहरा चरित्र
TMC ने उर्दू में जारी किया मेनिफेस्टो तो भड़के ओवैसी, कहा- मुसलमानों को लेकर ममता बनर्जी का दोहरा चरित्र
पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहीं 5 इंडियन फिल्में, नंबर 1 पर क्राइम थ्रिलर फिल्म, एक ने 65 दिनों से जमा रखी है धाक
पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहीं 5 इंडियन फिल्में, नंबर 1 पर क्राइम थ्रिलर फिल्म
'कोई कितना बड़ा भी गुंडा क्यों न हो...', कूचविहार में PM मोदी की हुंकार, कहा- कट, कमीशन और करप्शन से बंगाल बेहाल
'कोई कितना बड़ा भी गुंडा क्यों न हो...', कूचविहार में PM मोदी की हुंकार, कहा- कट, कमीशन और करप्शन से बंगाल बेहाल
Sugar Effects On Teeth: क्या चीनी खाने से पीले होते हैं दांत, जानें इससे डायबिटीज के अलावा क्या हो सकती हैं दिक्कतें?
क्या चीनी खाने से पीले होते हैं दांत, जानें इससे डायबिटीज के अलावा क्या हो सकती हैं दिक्कतें?
Video: चलती ट्रेन बनी ‘मूविंग बारात’! शादी के लिए परिवार ने बुक किया पूरा कोच, डांस-गाने से गूंजा रेलवे डिब्बा
चलती ट्रेन बनी ‘मूविंग बारात’! शादी के लिए परिवार ने बुक किया पूरा कोच, डांस-गाने से गूंजा रेलवे डिब्बा
Embed widget