एक्सप्लोरर

कल की बड़ी खबरें जिनपर बनी रहेगी हमारी नजर, जुड़े रहिए एबीपी गंगा के साथ

चुनाव से लेकर अपराध जगत और देश व प्रदेश की तमाम खबरों पर हमरी नजर बनी रहेगी।

1.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी यूपी के बाराबंकी, अमेठी, रायबरेली और सुल्तानपुर के चुनावी दौरे पर रहेंगे। राहुल अमेठी, रायबरेली में जनसभाएं करेंगे। इसके साथ ही बाराबंकी और सुलतानपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। अमेठी लोकसभा सीट पर राहुल गांधी का मुख्य मुकाबला भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी से है।

2.

यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी और पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा दो दिन के चुनावी दौरे पर रायबरेली पहुंचेंगी। सोनिया और प्रियंका फुरसतगंज हवाई अड्डे पर 2 बजे पहुंचेगी। यहां से वह अमेठी के लोकसभा क्षेत्र में तिलोई विधानसभा में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी। सोनिया यहां से भुएमऊ गेस्ट हाउस जाएंगी जहां वह पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात करेंगी। वहीं प्रियंका दोपहर 3 बजे रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र में अमावां ब्लॉक में सभा करेंगी और शाम 4 बजे मेहरगंज में सभा करेंगी। शाम 4.30 बजे वह भुएमऊ गेस्ट हाउस के लिए निकलेंगी जहां रात्रि विश्राम करेंगी।

3.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जिला लखीमपुर खीरी और सीतापुर में चुनावी सभाओं को सम्बोधित करेंगे। वह सुबह 11.30 बजे राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान, लखीमपुर खीरी में लोकसभा प्रत्याशी पूर्वी वर्मा और दोपहर 1 बजे सीतापुर से लोकसभा प्रत्याशी नकुल दूबे के पक्ष में ग्राम बजेहरा के पास की जमीन, महमूदाबाद जिला सीतापुर में चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।

4.

सत्रहर्वी लोंकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में 59 सीटों पर होने वाले मतदान के लिए अधिसूचना जारी होगी। जिसके साथ ही आज से नामांकन भरे जा सकेंगे। इस चरण के लिए नामांकन करने की आखिरी तारीख 29 अप्रैल है। जबकि 19 मई को मतदान होना है। 7वें चरण में बिहार की 8, हिमाचल प्रदेश की 4, झारखंड की 3, मध्य प्रदेश की 8, पंजाब की 13, यूपी की 13, पश्चिम बंगाल की 9, चंडीगढ़ की 1 सीट पर मतदान होना है।

5.

गांधीनगर लोकसभा सीट के तहत आने वाले अहमदाबाद के रानिप इलाके में मतदाता के तौर पर पंजीकृत पीएम नरेन्द्र मोदी रात को गुजरात आएंगे। वह रात में गांधीनगर स्थित राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे और अगली सुबह 23 अप्रैल को अपना वोट डालेंगे।

6.

चुनाव घोषणापत्र में पार्टियों को कर्ज माफी जैसा वादा करने से रोकने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। याचिका में कहा गया है कि इस तरह के वादों को पूरा करने से अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ता है। केंद्र और राज्यों को कर्ज माफी की इजाजत नहीं होनी चाहिए। बैंकों को भी कर्ज वसूली बंद नहीं करनी चाहिए।

7.

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे। सुबह कोलकाता में एक प्रेस कांफ्रेन्स करेंगे। इसके बाद राज्य में 4 जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

8.

पीएम मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म के निर्माता संदीप सिंह की अर्ज़ी पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। संदीप ने चुनाव आयोग की तरफ से फिल्म की रिलीज पर रोक लगाए जाने को चुनौती दी है। पिछले हफ्ते कोर्ट ने आदेश दिया था कि आयोग फिल्म को देख कर ये तय करे कि चुनाव के दौरान फिल्म का प्रदर्शन आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होगा या नहीं।

9.

पुलिस रोहित शेखर के हत्यारों का पता नहीं लगा पाई है। हालांकि पुलिस की थ्योरी घर में मौजूद लोगों के इर्द गिर्द ही घूम रही है। यही वजह है कि करीब दो दिन तक रोहित की पत्नी, भाई, रिश्तेदार और नौकरों से पूछताछ करने के बाद जब पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई।

10.

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक महिला और तीन बच्चों के शव मिले। पति पर हत्या शक। पुलिस जांच में जुटी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget