एक्सप्लोरर

उत्तरकाशी में बारिश ने मचाई तबाही, बादल फटने से तीन लोगों की गई जान, कई घर हुए तबाह

उत्तरकाशी के कनकेश्वर, घोड़ा देवता के टॉप पर बदल फटने से भारी तबाही मची है. तीन लोगों की मौत हुई है और तीन घायल हुए हैं. बादल फटने की वजह से दो दर्जन घर तबाह हो गए हैं.  

Cloud Burst in Uttarkashi Uttarakhand: पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. उत्तरकाशी में बीती रात हुई बारिश ने जिले में भारी तबाही मचाई है. मांडो और निराकोट के कनकेश्वर, घोड़ा देवता के टॉप पर बदल फटने से दोनों तरफ भारी तबाही मची है. तीन लोगों की मौत हुई है और तीन घायल हुए हैं. बादल फटने की वजह से दो दर्जन घर तबाह हो गए हैं.  

जारी है रेस्क्यू अभियान
मांडो में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीमों ने दो महिलाओं और एक बच्ची का शव रात को तीन बजे बरामद किया था. एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें रेस्क्यू अभियान चला रही है. वहीं, रात को मलबे में दबे एक बुजुर्ग को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है. इसके अलावा भटवाड़ी विकासखंड के कंकराड़ी गांव में भी एक व्यक्ति के बहने की सूचना है. कई एकड़ जमीन तबाह हो गई है. 

बादल फटने से हुई भारी तबाही 
इतना ही भटवाड़ी ब्लॉक के मुस्टिक सौड़ के कंकराड़ी में बादल फटने दो मकान तबाह हो गए साथ ही एक व्यक्ति लापता हो गया. एनडीआरएफ और पुलिस की टीमें लापता हुए शख्स की खोजबीन में जुटी हैं. गंगोत्री बद्रीनाथ केदारनाथ मोटर मार्ग पर बादल फटने से पुलिया बह गई. जिसकी वजह से टिहरी, प्रताप नगर, धोन्त्री और धनारी  के क्षेत्र वासियों का पूरी तरह मुख्यालय से सम्पर्क कट गया हैं. 

डीएम ने किया गांवों का दौरा
मांडों और कंकराड़ी में हुए नुकसान का जायजा लेने के साथ-साथ त्वरित राहत और बचाव के कार्य को लेकर डीएम मयूर दीक्षित ने कई गांवों का दौरा किया. उन्होंने बताया कि राहत और बचाव के अलावा रास्ते खोलने, बिजली बहाल करने का कार्य तीव्र गति से चल रहा है. राशन उपलब्ध कराया जा रहा है. जिला अस्पताल में इमरजेंसी सेवा से लेकर सभी सेवाएं और व्यवस्थाएं 24 घंटे चाक चौबंद बनाए रखने के लिए स्वास्थ्य महकमे को निर्देश दिए गए हैं. 

ये भी पढ़ें: 

UP: राज्य मंत्री बनाने के नाम पर लाखों की ठगी, मुख्य सचिव और सीएम के प्रमुख सचिव से बताते थे नजदीकियां

UP Board Result 2021: पहले रद्द हुई परीक्षा, अब रोल नंबर के लिए परेशान हैं यूपी बोर्ड के 56 लाख स्टूडेंट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget