एक्सप्लोरर

कानपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद, दारोगा की पिस्टल छीनकर किया फायर, तीन गिरफ्तार

बजरिया व चमनगंज में लुटेरों ने चेकिंग कर रही पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में लाडले समेत तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

कानपुर, एबीपी गंगा। शहर के अलग-अलग थानाक्षेत्रों में तीन शातिर बदमाशों की देर रात पुलिस से मुठभेड़ हो गई। चकेरी में लुटेरे मो. रहमान उर्फ लाडले ने दारोगा की पिस्टल छीनकर पुलिस पर ही फायर कर दिया। वहीं बजरिया व चमनगंज में लुटेरों ने चेकिंग कर रही पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में लाडले समेत तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

चौकी प्रभारी की छीनी पिस्टल

चकेरी इंस्पेक्टर रणजीत राय के मुताबिक लूट के दो मामलों में नाजिरबाग बेकनगंज निवासी अजमेरी व हलीम कॉलेज के पास रहने वाले मो. रहमान उर्फ लाडले बिहारी को रविवार रात गिरफ्तार किया गया था। लाडले को लेकर हत्या के एक मामले में घटनास्थल देखने गए तो एचएएल गेट के पास वह चौकी प्रभारी की पिस्टल छीनकर भागने लगा। ललकारने पर फायर किया। जवाबी फायरिंग में उसके दाहिने पैर में गोली लगी और वह पकड़ा गया। सीओ कैंट ने बताया कि लाडले पर लूट, हत्या, गैंगस्टर एक्ट, छिनैती के करीब 15 मुकदमे हैं।

बदमाश के पैर में लगी गोली 

वहीं बजरिया में टूटी मस्जिद चौराहे के पास लुटेरों की सूचना पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। देर रात तीन बजे 80 फीट रोड से आ रहे बाइक सवार एक युवक को रोकने की कोशिश की तो वह बाइक मोड़कर भागने लगा। पुलिस ने दूसरी ओर से घेराबंदी की तो उसने तमंचे से फायरिंग  शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके भी पैर में गोली लगी।

रहा है आपराधिक रिकॉर्ड 

पुलिस के मुताबिक आरोपी इलाके का ही लुटेरा सनी गुप्ता उर्फ सैनी उर्फ आयुष है। उस पर लूट, चोरी के मुकदमे हैं। देर रात ही करीब सवा तीन बजे पुलिस टीम प्रेमनगर चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। तकिया पार्क की ओर से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को रोकने की कोशिश की तो वह बाइक मोड़कर पार्क में घुस गए। पीछा करने पर पेड़ के पीछे छिपकर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, दूसरा फरार हो गया। घायल बदमाश ने अपना नाम विनायकपुर निवासी सुनील उर्फ बाबू कांडा बताया। थाना प्रभारी के मुताबिक बाबू पर लूट सात मुकदमे हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget