एक्सप्लोरर

रायबरेली: घर में मिली पति-पत्नी और बेटी की जली लाश, पुलिस ने बरामद किया सुसाइड नोट

मृतकों की पहचान शिव कुमार (32), उसकी पत्नी मोनी (27) और तीन वर्षीय बेटी अवनी के रूप में हुई है। तीनों शवों के पास खून भी फैला हुआ है।

रायबरेली, एबीपी गंगा। नसीराबाद थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक घर में एक ही परिवार के तीन लोगों की जली हुई लाशें मिली हैं। ये लाशें पति-पत्नी और उनकी तीन वर्षीय बेटी की है। ये मामला बभनपुर गांव के एक घर का है। दरअसल, बीती रात दूधिया दूध देने आया था। दूधिये ने काफी देर तक आवाज लगाई तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला। अंदेशा होने पर उसने आस-पास के लोगों को इकट्ठा किया।

लोगों ने जब घर का दरवाजा खोला तो सबके होश उड़ गए। घर के अंदर उन्हें मां-बेटी की जली हुई लाश मिली। लाश मिलने के बाद फौरन पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने घर में एक और लाश को बरामद किया। तीनों की लाश जली हुई थी। बढ़ी घटना को देख सीओ सलोन राघवेंद्र चतुर्वेदी घटनास्थल पर पहुंच गए। थोड़ी देर में फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।

मृतकों की पहचान शिव कुमार (32), उसकी पत्नी मोनी (27) और तीन वर्षीय बेटी अवनी के रूप में हुई है। तीनों शवों के पास खून भी फैला हुआ है। वहीं, शिव कुमार की बाइक में घर से गायब है। पुलिस ने बताया कि परिवार जालंधर में रह रहा है। सूचना पर मृतकों के परिजन घर पहुंच गए। पुलिस ने शव के पास से एक नोट भी बरामद किया है। जिसमें व्यवसाय में घाटे की वजह से डिप्रेशन और कर्जे की बात कही जा रही है। फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या के एंगल से इस घटना की जांच कर रही है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छोटी-मोटी घटनाएं होती रहती हैं...', अजय राय विवाद पर बोले इमरान मसूद
'छोटी-मोटी घटनाएं होती रहती हैं...', अजय राय विवाद पर बोले इमरान मसूद
यूपी के 9 लाख किसानों को 493 करोड़ की सौगात देंगे CM योगी
यूपी के 9 लाख किसानों को 493 करोड़ की सौगात देंगे CM योगी
CM योगी की पहल से दिल्ली में सजी फिल्मी सितारों की रामलीला, बाल कलाकारों ने किया मंचन
CM योगी की पहल से दिल्ली में सजी फिल्मी सितारों की रामलीला, बाल कलाकारों ने किया मंचन
युवाओं को रोजगार से जोड़ने के योगी सरकार के मिशन को गति, 800 पदों पर मिलेगा अवसर
युवाओं को रोजगार से जोड़ने के योगी सरकार के मिशन को गति, 800 पदों पर मिलेगा अवसर

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget