एक्सप्लोरर

नोएडा में कोरिया की अवैध सिगरेट और गांजा के साथ तीन गिरफ्तार, अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का खुलासा

Noida News: पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने इस सफलता को नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करार दिया है और कहा है कि आने वाले दिनों में इस तरह की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा.

ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कोरियाई अवैध सिगरेट और गांजा की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कोरिया से अवैध रूप से लाई गई 7,950 सिगरेट की डिब्बियां और 3 किलो गांजा बरामद किया है. जब्त सिगरेट की अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है, जबकि बरामद गांजे की कीमत 20,120 रुपये आंकी गई है.

एडीसीपी सुधीर कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह के सदस्य दो कारों में सवार होकर सलारपुर अंडरपास की ओर आने वाले हैं. सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तुरंत चेकिंग अभियान चलाया और तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया.

श्री काशी विश्वनाथ धाम में यह नया नियम होगा लागू, अब ऐसे नहीं चढ़ा पाएंगे जल

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है,यासीन (50), निवासी बागपत
शाहरुख, निवासी दिल्ली
इमरान, निवासी गाजियाबाद

दो कारों को भी जब्त किया

पूछताछ में सामने आया है कि यह गिरोह कोरिया से अवैध सिगरेट को असम के रास्ते भारत में लाकर देश के विभिन्न राज्यों, खासकर शहरी इलाकों और छात्रवासों में इसे छात्रों को बेचने का कार्य करता था. गिरोह की रणनीति छात्रों को नशे की लत में फंसाकर मुनाफा कमाने की थी. इसके लिए वे गांजा और विदेशी सिगरेट का प्रयोग करते थे.

पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की गई दो कारों को भी जब्त किया है. साथ ही, इस गिरोह के मुख्य सरगना और असम स्थित आपूर्तिकर्ताओं की तलाश के लिए पुलिस टीमों को विभिन्न राज्यों में रवाना कर दिया गया है.

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने इस सफलता को नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करार दिया है और कहा है कि आने वाले दिनों में इस तरह की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा. इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि नशे के जाल में युवाओं को फंसाने वाली तस्करी की काली दुनिया पर पुलिस ने करारा प्रहार किया है, और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget