एक्सप्लोरर

ये गायक फिल्मों में गाना गाने से पहले चलाता था किराने की दुकान, बिना पैसे दिए मिली थी संगीत की शिक्षा

हिंदी फिल्मों के इतिहास में संगीत की जब भी बात होती है तो 'कल्याणजी आनंदजी' का जिक्र भी जरूर होता है, जिन्होंने 'डॉन', 'बैराग', 'सरस्वतीचन्द्र', 'त्रिदेव', 'सफर' जैसी बेहतरीन फिल्मों को संगीत से सजाया है। साथ ही 1975 की फिल्म आई फिल्म 'कोरा कागज' के लिए इस जोड़ी को फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, एबीपी गंगा। कल्याणजी, ये नाम जाना पहचाना है, लेकिन जब भी कोई इसे लेता है तो ये कहना भी नहीं भूलता, कन्याणजी-आनंदीजी वाले। जी हां, संगीत की दुनिया का ये वो नाम है जो अपने संगीत की तरह ही सदाबहार है। फर्क है तो बस इतना कि जीवन के 80 बसंत देख चुके आनंदजी अब कल्याणजी के बिना कुछ अधूरा महसूस करते हैं। दोनों ने एक से बढ़कर एक गानों का संगीत दिया। तो चालिए हम आपको इस जोड़ी में से कल्याणजी की जिंदगी से जुड़े किस्सो के बारे में बताते हैं।

गुजरात के कच्छ के एक गांव कुंदरोड़ी से आये हुए संगीतकार भाइयों कल्याणजी वीरजी शाह का जन्म साल 1928 में और आनंदजी वीरजी शाह का जन्म साल 1933 में हुआ। इनके पिता वीरजी शाह गुजरात से बम्बई में आकर बस गए थे। बम्बई में वीरजी शाह ने अपनी छोटी-सी पंसारी की दूकान खोली थी। उनकी दुकान से एक ग्राहक रोज सामान लेकर जाता लेकिन पैसे नहीं चुका पाता था। वीरजी ने एक दिन उससे उधार चुकाने के लिए कहा तो उस शख्स ने उनके दोनों बेटों कल्याणजी और आनंदजी को संगीत सिखाने की जिम्मेदारी ली। उस दौरान सिनेमा की दुनिया में मराठी और गुजराती संस्कृति से प्रभावित संगीत का दौर जारी था।

पिछली शताब्दी में सत्तर के दशक में के. ए. यानि की कल्याणजी-आनन्दजी की जोड़ी ने फिल्म संगीत की दुनिया में लोकप्रियता और सफलता पानी शुरू की थी, जिस तरह चालीस के दशक में हुस्नलाल-भगतराम और पचास के दशक में शंकर-जयकिशन की जोड़ियों ने पाई थी। कल्याणजी-आनंदजी की गाने रुचि काफी बढ़ गई। एक समय वो था जब दोनों भाई संगीत की दुनिया में राज करने लगे थे।

कल्याणजी ने एक 'कल्याणजी वीरजी एंड पार्टी' के नाम से आर्केस्ट्रा कंपनी खोली। दोनों भाई अलग-अलग शहरों में जाकर परफॉर्मेंस दिया करते थे और इसी आर्केस्ट्रा कंपनी के खोलते ही उन दोनों को फिल्मों में गाना गाने के मौके मिलने शुरु हो गए।

कल्याणजी-आनंदजी को अपनी मंजिल तक पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कल्याणजी-आनंदजी ने करीब 250 फिल्मों में अपना संगीत दिया है। अपने सुरों की धुनों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर देने वाले कल्याणजी साल 2000 में 72 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।

सच्चा-झूठा, दाता, पूरब और पश्चिम, कोरा-कागज में दोनों भाईयों की जोड़ी ने इतिहास रच डाला। दुल्हन चली, मेरी प्यारी बहनिया बनेगी, कोई जो तुम्हारा दिल तोड़ दे कुछ ऐसे गाने हैं जो सदाबहार हैं और अब भी इन्हें गुनगुनाया जाता है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget