एक्सप्लोरर

कारखाने में धावा बोलकर चोरों ने चौकीदार को उतारा मौत के घाट, चुरा ले गये आठ लाख का कॉपर वायर

आगरा के एक काराखाने से चोरों ने आठ लाख पचास हजार का कॉपर वायर पार कर दिया. यही नहीं, अपराधियों ने चौकीदार की गला दबाकर हत्या कर दी.

आगरा: आगरा के थाना सिकंदरा के रुनकता में बदमाशों ने मंगलवार रात को धावा बोल दिया. चौकीदार की हत्या करके बदमाश करीब 8.50 लाख रुपये कीमत का कॉपर का तार ले गए. सुबह पड़ोसी के पहुंचने पर जानकारी हुई. बदमाशों का अभी तक सुराग नहीं लग सका है.

चौकीदार की गला दबाकर हत्या

सिकंदरा के मांगरौल निवासी आकाश सिकरवार का रुनकता में आरओबी के पास आकाश पावर इलेक्ट्रानिक्स के नाम से कारखाना है. इसमें ट्रांसफार्मर की रिपेयरिंग होती है. आकाश मंगलवार शाम को कारखाना बंद कर घर चले गए. वहां चौकीदार इलाहाबाद निवासी मंगल सिंह सो रहा था. रात में चोरों ने कारखाने में धावा बोल दिया. चौकीदार की गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद कारखाने से कॉपर का तार चोरी कर ले गए. पड़ोस में अभिषेक तोमर का मकान है. उनके मुख्य द्वार की भी बदमाशों ने रात में कुंडी बंद कर दी. सुबह आसपास खेतों में काम करने आए किसानों से उन्होंने कुंडी खुलवाई. इसके बाद आकाश के कारखाने में रखे अपने सीमेंट के कट्टे उठाने के लिए गए थे.

आठ लाख से ज्यादा की कीमत वाला तार चोरी

कारखाने का मुख्य द्वार खुला था और चौकीदार मंगल सिंह का शव चारपाई पर पड़ा था. अभिषेक ने आकाश को फोन कर बुलाया. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. आकाश ने बताया कि चोर उनके कारखाने में चौकीदार की हत्या करके करीब 8.50 लाख रुपये कीमत का कॉपर का तार चोरी कर ले गए हैं. उन्होंने घटना के संबंध में सिकंदरा थाने में तहरीर दे दी है. चौकीदार के घर का पता उनके पास नहीं है वह अकेला ही रहता था. दिन में मजदूरी करने चला जाता था. रात को आकर उनके कारखाने में सोता था. आकाश ने पुलिस को बताया है कि चौकीदार के कुछ साथी टेढ़ी बगिया क्षेत्र में रहते हैं. पुलिस उनके बारे में जानकारी कर चौकीदार के घर का पता जानने की कोशिश कर रही है.

आगरा एसएसपी बबलू कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे. उनका कहना है कि हत्या के कारणों का पता किया जा रहा है. क्राइम ब्रांच, सर्विलांस की टीम के साथ सिकंदरा थाने की पुलिस लगी हुई है, जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें.

सहारनपुर पुलिस ने पकड़ा शातिर वाहन चोर गैंग, बदमाशों ने खंडहर में छिपाकर रखी थीं 22 बाइक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget