एक्सप्लोरर

मिशन शक्ति के तीसरे चरण की आज से होगी शुरुआत, नए कलेवर में आएगी नजर

रक्षाबंधन के मौके पर योगी सरकार मिशन शक्ति का तीसरा चरण लांच करेगी. कार्यक्रम में महिला पेंशन योजना के तहत 29.68 लाख महिलाओं के खातों 451 करोड़ रुपए सीधे तौर पर हस्‍तांतरित किए जाएंगे.

रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर योगी सरकार मिशन शक्ति का तीसरा चरण लांच करेगी. कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी के साथ ही डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, मंत्री स्वाति सिंह और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमल बाथम भी रहेंगे.

मिशन शक्ति का यह तीसरा चरण नए कलेवर में नजर आएगा. कार्यक्रम में सीएम निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत 29.68 लाख महिलाओं के खातों 451 करोड़ रुपए सीधे तौर पर हस्‍तांतरित किए जाएंगे. 1.73 लाख से अधिक नए लाभार्थियों को इस योजना से जोड़ा गया है.

योजना के तहत 30.12 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए जाएंगे

कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री कन्‍या सुमंगला योजना के तहत 1.55 लाख बेटियों के खातों 30.12 करोड़ रुपये भी हस्‍तांतरित किए जाएंगे. इंदिरा गांधी प्रतिष्‍ठान में होने वाले मिशन शक्ति के तीसरे चरण के कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाली 75 महिलाओं को सम्‍मानित किया जाएगा. इसमे पुलिस, स्वास्थ्य, सफाई समेत विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाएं होंगी. सबसे अधिक 11 महिलाएं लखनऊ की होंगी. इसके साथ ही राज्‍य सरकार 59 हजार ग्राम पंचायत भवनों में मिशन शक्ति कक्ष की शुरूआत भी की जाएगी.

मिशन शक्ति के तीसरे चरण में महिला बीट पुलिस अधिकारी की तैनाती के साथ ही 84.79 करोड़ की लागत से 1286 थानों में पिंक टॉयलेट का निर्माण किया जाना है. इसके अलावा महिला बटालियनों के लिए 2982 पदों के लिए विशेष भर्ती भी आने वाले दिनों में होगी. सभी पुलिस लाइन में बालवाड़ी क्रेच की स्‍थापना की जाएगी.

नई कंपनियां स्‍थापित होंगी

मिशन शक्ति के तीसरे चरण में बालिनी दुग्ध उत्‍पादक कंपनी की तर्ज पर नई कंपनियां स्‍थापित होंगी. सोनभद्र, चंदौली, मिर्जापुर, बलिया, गाजीपुर, गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर रायबरेली, सुल्तानपुर, अमेठी, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी और रामपुर जिलों में भी ऐसी निर्माण इकाइयां स्थापित की जाएंगी. इसके साथ ही दिसंबर तक एक लाख नए स्वयं सहायता समूह बनाने का भी लक्ष्य रखा गया है.

मिशन शक्ति के तीसरे चरण में ग्रामीण अंचलों में खेतिहर श्रमिक, पशुपालक, ईंट-भट्ठों पर काम करने वाली महिलाओं, स्कूल ड्रॉपआउट बेटियों पर ध्यान केन्द्रित करके शक्ति मोबाइल द्वारा जागरूकता व प्रवर्तन का अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए हैं.महिला एवं बाल विकास, माध्यमिक, बेसिक व उच्च शिक्षा, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, नगर विकास, युवा कल्याण सहित सभी संबंधित विभागों को मिशन शक्ति के नए चरण के दौरान महिला हित से जुड़ी सरकार की योजनाओं से महिलाओं को लाभान्वित करने के लिए भी कहा गया है.

यह भी पढ़ें.

Maharashtra News: गडकरी की चिट्ठी पर सीएम ठाकरे बोले- आप बहुत मीठी बात करते हैं लेकिन कठोर तरीके से लिखते हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget