एक्सप्लोरर

सीएम सिटी में देश का पहला चिकित्‍सीय सेवा का हाईटेक फार्मूला तैयार, ऑनलाइन टेली ओपीडी शुरू

अस्पतालों में भीड़ न लगे और मरीज को घर बैठे इलाज मिले. यूपी में योगी सरकार ने एक ऐसा ही सिस्टम बनाया है. इसके तहत जल्द शुरू की जाएगी टेली ओपीडी

गोरखपुर. मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के शहर में गोरखपुर मॉडल की तर्ज पर अब चिकित्‍सीय सेवा के लिए हाईटेक फार्मूला तैयार किया गया है. इस फार्मूले के तहत टेली ओपीडी को शुरू किया जाएगा. बंगलुरु की कंपनी ने निःशुल्‍क इस फार्मूले को तैयार किया है. इससे मरीज घर बैठे अपना रजिस्‍ट्रेशन कराकर चिकित्‍सक को चुनने के बाद उससे सलाह और दवाइयां ले सकेगा. उसे चिकित्‍सक को दिखाने की आवश्‍यकता होगी, तो उसे सटीक टाइम बताया जाएगा, जिस समय जाकर वो चिकित्‍सक से परामर्श और इलाज ले सकेगा. इससे सोशल डिस्‍टेंसिंग को काफी हद तक मेंटेन किया जा सकेगा. ये देश का पहला ऑनलाइन टेली ओपीडी का फार्मूला है.

गोरखपुर के एसडीएम सदर/ज्‍वाइंट मजिस्‍ट्रेट ने इस मैजिक प्‍लान को अपने गोरखपुर मॉडल की तर्ज पर तैयार करवाया है. ‘गोरखपुर मॉडल’ को गोरखपुर के बाद कई महानगरों ने लॉकडाउन में जरूरत के सामानों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए लागू किया था. जिससे वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण को रोकने में काफी हद तक कामयाबी मिली. गोरखपुर मॉडल को पीएमओ ने भी मांगा था. इंजीनियरिंग फील्‍ड से ताल्‍लुक रखने वाले 2017 बैच के युवा आईएएस अफसर गौरव सिंह सोगरवाल ने बंगलुरु की कंपनी यूनीक सॉल्‍यूशन इंडिया प्राइवेट लि. से इस साफ्टवेयर को तैयार करवाया है.

इस कंपनी के माध्‍यम से चिकित्‍सीय सुविधा को घर-घर तक पहुंचाने में कामयाबी मिली है. अभी तक 500 से अधिक लोगों ने इसमें रजिस्‍ट्रशेन भी कराया है. गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि शहर के साथ गांव तक इसकी पहुंच बनाने के लिए वेबसाइट के साथ मोबाइल नंबर और एप भी तैयार किया गया है. इसके माध्‍मय से शहर के किसी भी सरकारी अस्‍पताल, सीएचसी और पीएचसी के साथ शहर के किसी भी चिकित्‍सक से परामर्श लिया जा सकता है. इसके साथ ही उनसे मिलने और दिखाने के लिए समय भी लिया जा सकता है.

गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि ये देश की पहली टेली ऑनलाइन ओपीडी है. उन्‍होंने बताया कि इसे बंगलुरू की कंपनी ने तैयार किया है. सोगरवाल ने बताया कि इसे इतना लचीला बनाया गया है कि रजिस्‍ट्रेशन के बाद चिकित्‍सक की फीस और परामर्श की ऑनलाइन व्‍यवस्‍था की गई है. उन्‍होंने बताया कि वेबसाइट www.doc4u.co , ईमेलः support@doc4u.co पर संपर्क किया जा सकता है. इसके अलावा मोबाइल नंबर +91-9019740509 पर भी पंजीकरण कराकर जिस सरकारी और निजी चिकित्‍सक से सलाह लेनी है, ले सकते हैं. सलाह और दवा से काम चल गया तो ठीक, नहीं तो चिकित्‍सक से सटीक समय लेकर मुलाकात भी की जा सकती है.

सोगरवाल ने बताया कि इससे सरकारी अस्‍पतालों, सीएचसी, पीएचसी और निजी नर्सिंगहोम की ओपीडी में होने वाली भीड़ काफी हद तक कम होगी और घर बैठे सही चिकित्‍सक से सही इलाज भी मिल पाएगा. उन्‍होंने बताया कि आमतौर पर लोग गांव और दूर-दराज से सुबह ही चिकित्‍सक के यहां दिखाने के लिए चले आते हैं. नंबर नहीं आने पर भी दूसरे दिन भी आते हैं और दिनभर में पांच से छह घंटे बर्बाद करते हैं. इससे चिकित्‍सकों के यहां भीड़ भी बढ़ जाती है. उन्‍होंने कहा कि इसके माध्‍यम से अनायास होने वाली भीड़ को रोका जा सकेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
महोबा में 50 साल से सड़क की बदहाली, ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर किया प्रदर्शन
महोबा में 50 साल से सड़क की बदहाली, ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर किया प्रदर्शन
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
झांसी: मां ने बेटे के आइडिया को बनाया स्टार्टअप, योगी सरकार से मिली 10 लाख की ग्रांट
झांसी: मां ने बेटे के आइडिया को बनाया स्टार्टअप, योगी सरकार से मिली 10 लाख की ग्रांट

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
आलू के दाम गिरने से परेशान किसानों को राहत, सरकार देगी 20 हजार रुपये तक
आलू के दाम गिरने से परेशान किसानों को राहत, सरकार देगी 20 हजार रुपये तक
Embed widget