एक्सप्लोरर

Helicopter Crash: देवरिया में ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की सलामती के लिए पूजा पाठ, जिलाधिकारी ने परिजनों से की मुलाकात

Tamil Nadu Army Helicopter Crash: तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए सेना के हेलिकॉप्टर हादसे के बाद ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की स्थिति नाजुक है. उनकी सलामती के लिए देवरिया जिले में लोग पूजा पाठ कर रहे हैं.

Tamil Nadu Army Helicopter Crash: तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए सेना के हेलिकॉप्टर हादसे के बाद ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की स्थिति नाजुक है. कैप्टन वरुण सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में रुद्रपुर तहसील के खोरमा कन्हौली गांव के रहने वाले हैं. घायल होने की सूचना गांव पहुंचने पर लोग सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं. कैप्टन वरुण सिंह के पिता कृष्ण प्रताप सिंह कर्नल सेना से रिटायर्ड हैं. उनके चाचा दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि उनका जन्म दिल्ली में हुआ था और उनके पिता सेना में थे इसलिए उनकी शिक्षा पिता की तैनाती वाली जगहों पर हुई. वर्तमान में उनके पिता भोपाल में निवास करते हैं. कैप्टन वरुण की वर्तमान तैनाती वेलिंगटन, तमिलनाडु में है जहां अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते हैं.

देवरिया जिलाधिकारी ने वरुण सिंह के परिजनों से की मुलाकात

दिनेश प्रताप सिंह के मुताबिक हम लोग पांच भाई हैं, सबसे बड़ा मैं हूं, तीसरे नंबर पर कर्नल के पी सिंह हैं. उन्होंने कहा कि ग्रुप कैप्टन की स्थिति का ताजा अपडेट एयर फोर्स के बुलेटिन जारी होने पर पता चलेगा. उन्होंने बताया कि नई एयरप्लेन को उड़ाते वक्त बीच में तकनीकी खराबी आई थी. उस समय बिना किसी इंजरी के विमान को सकुशल उतारा था. इस वजह से उनको शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया. कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह का गांव आज सुबह से ही गम में डूबा हुआ है. बता दें कि विंग कमांडर वरुण सिंह कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व विधायक रहे अखिलेश प्रताप के भतीजे हैं. पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह वरुण सिंह के छोटे चाचा हैं. ग्रुप कैप्टन की सलामती के लिए गांव और आसपास के लोग पूजा पाठ कर रहे हैं. देवरिया जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने भी परिवार वालों से मिलकर दुख बांटने का प्रयास किया है. 

किसान आंदोलन स्थगित, हर महीने 15 तारीख को होगी SKM की बैठक, सरकार ने किसान मोर्चा को भेजे हैं ये प्रस्ताव

देश में 378 दिनों के बाद स्थगित हुआ किसान आंदोलन, 11 दिसंबर को होगी 'घर वापसी'

 

Helicopter Crash: देवरिया में ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की सलामती के लिए पूजा पाठ, जिलाधिकारी ने परिजनों से की मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget