एक्सप्लोरर

UP News: मुजफ्फरनगर में अफवाह फैलाने वाले को तालिबानी सजा, जूते की माला पहनाकर पिटाई, जांच के आदेश

Taliban Like Punishment: मुजफ्फरनगर में रुड़के के युवक को तालिबानी सजा देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस को जांच का निर्देश दिया गया है.

UP Crime News: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर का एक वीडियो (Muzaffarnagar Viral Video) सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आए आलाधिकारियों ने पुलिस को मामले की जांच करने की हिदायत दी. वायरल वीडियो 28 मई का बताया जा रहा है. छपार क्षेत्र के भैसारेडी गांव में एक शख्स को तालिबानी सजा दी गई. पंचायत के दौरान शख्स को जूते की माला पहनाई गई. जूते की माला जबरदस्ती पहनाने के बाद पिटाई की गई. पीड़ित युवक रुड़की का रहनेवाला अफजाल है.

जूते की माला जबरदस्ती पहनाकर शख्स की पिटाई

कुछ दिन पहले साढू असद की बेटी का रिश्ता भैसारेडी गांव के युवक से तय किया था. बताया जा रहा है कि अफजाल ने रिश्ता कराने की एवज में लड़के पक्ष से कुछ पैसे ले लिए थे. असद को पता चलने पर अफजाल का विवाद खड़ा हो गया. आरोप है कि अफजाल ने साढू की बेटी के बारे में घर से युवक संग फरार होने की अफवाह उड़ा दी. 28 मई को अफजाल और असद भैसारेडी गांव पहुंचे. विवाद सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई गई. पंचायत में अफजाल की जूतों की माला डालकर जमकर पिटाई की गई.

तालिबानी सजा पर पुलिस को मिला जांच का आदेश

घटना को किसी शख्स ने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद आलाधिकारियों ने संज्ञान लिया और मामले की जांच के आदेश दे दिए. अभी तक पीड़ित व्यक्ति की तरफ से थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो की जानकारी मिली है.

वीडियो छपार क्षेत्र के ग्राम भैसारेडी का बताया जा रहा है. वीडियो में एक व्यक्ति के साथ कुछ अज्ञात लोग दुर्व्यवहार करते हुए नजर आ रहे हैं. इस संबंध में छपार पुलिस को जरूरी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. पुलिस पीड़ित शख्स से संपर्क करने की कोशिश कर रही है. अभी तक थाना हाजा में घटना की शिकायत दर्ज नहीं हुई है. तहरीर मिलने के बाद उचित कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. 

Watch: 'अच्छा हुआ दारोगा जी के पास बेल्ट है, थार या बुलडोज़र नहीं, नहीं तो…', अखिलेश यादव ने दलित की पिटाई पर कसा तंज

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शामली: 12 साल बाद मिला इंसाफ, पवन हत्याकांड में 4 को फांसी
शामली: 12 साल बाद मिला इंसाफ, पवन हत्याकांड में 4 को फांसी
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
बाराबंकी में भीषण उमस का कहर, स्कूल में 15 से ज्यादा छात्राएं बेहोश
बाराबंकी में भीषण उमस का कहर, स्कूल में 15 से ज्यादा छात्राएं बेहोश
झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में प्रदर्शन, ABVP ने फूंका पुतला
झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में प्रदर्शन, ABVP ने फूंका पुतला

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget