एक्सप्लोरर

UP Politics: सपा से नाराज स्वामी प्रसाद मौर्य का क्या होगा अगला कदम, क्या पैंतरा बदलने की है कोई तैयारी?

Swami Prasad Maurya News: अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफ़ा दे दिया है.

Swami Prasad Maurya Resign: लोकसभा चुनाव के पहले यूपी में सियासत एक बार फिर गर्म हो गई है. सपा के राष्‍ट्रीय महासचिव के पद से पूर्व कैबिनेट मंत्री स्‍वामी प्रसाद मौर्य के इस्‍तीफे से कयासों का बाजार गर्म हो गया है. उनके इस कदम ने राजनीतिक गलियारे में एक बार फिर खलबली मचा दी है. हर कोई इसी संशय में है कि कहीं स्‍वामी प्रसाद मौर्य फिर पैंतरा बदलने की तैयारी तो नहीं कर रहे हैं. राजनीति के जानकार भी उनके पुराने राजन‍ीतिक करियर में उठा-पठक को देखते हुए संशय में पड़ हैं कि उनका अगला कदम क्या होगा?

दो जनवरी 1954 को प्रतापगढ़ उत्‍तर प्रदेश में जन्‍मे स्‍वामी प्रसाद मौर्य कोइरी ओबीसी समुदाय से हैं. इनका ओबीसी वर्ग में बड़ा जनाधार माना जाता है. यूपी के कुशीनगर के पडरौना विधानसभा सीट से साल 2009 में उपचुनाव जीतने के पहले ही मायावती सरकार में वे साल 2007 में मंत्री बन चुके थे. वे बसपा के कद्दवार नेताओं और बसपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्‍यमंत्री मायावती के खासम-खास माने जाते थे. साल 2009 में आरपीएन सिंह के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद हुए उपचुनाव में उन्‍हें जीत हासिल हुई. वे पडरौना सीट से बसपा के टिकट पर जीत हासिल करने के बाद बसपा की सरकार में पंचायती राज एवं सहकारिकता मंत्री भी रहे हैं. इसके पहले वे साल 2002 और साल 1996 में डलमउ से दो बार विधायक रहे हैं.

पिछड़ों के बड़े नेता रहे हैं मौर्य 
साल 2012 में भी वे पडरौना विधानसभा सीट से बसपा क टिकट पर चुनाव लड़े और जीत हासिल की और सपा की सरकार में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में रहे. साल 2017 में उन्‍होंने बसपा के गिरते जनाधार और हाशिए पर जाता देख पैंतरा बदला और 2017 में भाजपा के साथ हो लिए. भाजपा ने उन्‍हें पडरौना से टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा. इस चुनाव में उन्‍होंने बसपा के प्रत्‍याशी जावेद इकबाल को 40 हजार 552 मतों से हराकर भाजपा की सरकार में कैबिनेट मंत्री बने.

अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहे 
साल 2022 विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने बीजेपी को छोड़कर सपा का दामन थाम लिया. सपा ने उन्हें फ‍ाजिलनगर विधानसभा सीट से टिकट दिया लेकिन बीजेपी सुरेन्‍द्र कुमार कुशवाहा से हार मिली. इसके बाद वे लगातार भाजपा की सरकार के खिलाफ हमलावर रह. रामचरितमानस और भगवान को लेकर दिए बयानों को लेकर वो काफ़ी विवादों में भी रहे. उनकी बयानबाजी भाजपा के साथ ही आमजन को भी रास नहीं आई. ऐसे में स्‍वामी प्रसाद मौर्य के पैंतरा बदलने से सियासी गलियारे में खलबली मचना स्‍वाभाविक है.
 
स्‍वामी प्रसाद मौर्य की बेटी डा. संघमित्रा मौर्य बदायूं से भाजपा की सांसद हैं. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वे एक बार फिर टूटते इंडिया गठबंधन की नाव पर सवार होकर अपने राजनीतिक करियर को हाशिए पर लाना नहीं चाहते हैं. सू्त्रों की मानें तो वे अपनी बेटी और बेटे के साथ खुद भी सबसे बड़ी पार्टी से चुनाव लड़ने का ख्‍वाब पाले हुए हैं. लेकिन, क्‍या उनके सपा में रहते हुए सख्‍त तेवर से उन्हें झटका लग सकता है या फिर उन्हें कोई बड़ा मौक़ा मिल सकता है ये कहना फ़िलहाल मुश्किल है.

UP Politics: 'नौटंकी कर रहे हैं स्वामी प्रसाद मौर्य, अगर इस्तीफा देना है तो तुरंत...', बोले ओम प्रकाश राजभर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
कांवड़ यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय का योगी सरकार पर हमला, 'ये नेम प्लेट पर लोगों को...'
कांवड़ यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय का योगी सरकार पर हमला, 'ये नेम प्लेट पर लोगों को...'

वीडियोज

Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
बिहार में पर्यटन का नया युग कल से शुरू, अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
बिहार में पर्यटन का नया युग कल से शुरू, अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget